Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Foundation Day: गुरुकुल ग्राउंड में …
Chhattisgarh Rajyotsav (Image Source: Social Media)
Chhattisgarh Rajyotsav (Image Source: Social Media)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Foundation Day: गुरुकुल ग्राउंड में सजेगा राज्योत्सव का मंच, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

Chhattisgarh Foundation Day: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूर्ण होने पर 2 नवंबर को पेण्ड्रारोड के गुरुकुल ग्राउंड में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विधायक धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

स
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 04:07 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Foundation Day: राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य स्तर पर 1 से 3 नवम्बर तक और जिला स्तर पर 2 नवम्बर को राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा गुरूकुल ग्राउंड पेण्ड्रारोड में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य अतिथि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह होंगे। राज्योत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार के राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक मरवाही प्रणव कुमार मरपची, विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जनपद अध्यक्ष गौरेला शिवनाथ बघेल, जनपद अध्यक्ष पेण्ड्रा हेमकुंवर अजीत श्याम, जनपद अध्यक्ष मरवाही जानकी खुसरो, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला मुकेश दुबे, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा राकेश जालान एवं अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही मधुबाबा गुप्ता शामिल होंगे।

पेण्ड्रारोड राज्योत्सव में लोक छाया की प्रस्तुति

जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों का मेला, फूड जोन आदि आकर्षण के केंद्र होंगे। गुरुकुल ग्रांउड पेण्ड्रारोड में आयोजित राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिध्द गायिका छाया चंद्राकर की टीम लोक छाया द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। 

राज्योत्सव में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक

इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा शैला, सुवा, डंडा, कर्मा, बार आदि लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार शाम 4 से 5 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। 

शैला, सुवा और करमा नृत्य से सजेगी राज्योत्सव की शाम

इसी क्रम में 5 से 5.10 बजे तक ग्राम पंचायत बारीउमराव की शैला नृत्य, 5.10 से 5.20 बजे तक लमना की सुवा नृत्य, 5.20. से 5.30 बजे तक सेमरदर्री की डंडा नृत्य, 5.30 से 5.40 बजे तक सेमरदर्री का करमा नृत्य, 5.40 से 5.50 बजे तक आमगांव की बार नृत्य, 5.50 से 6 बजे तक लमना की शैला नृत्य एवं 6 से 7 बजे तक ग्राम पंचायत जाटादेवरी की दल द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7 से 8 बजे तक मंचीय कार्यक्रम के बाद 8 बजे से लोक छाया की प्रस्तुति होगी। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें