Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Crime News: बलौदाबाजार में मां और दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम Investment Fraud: रेस्टोरेंट-पब कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, बिलासपुर में FIR दर्ज Forest Land Encroachment: 20 एकड़ वन कब्जा मुक्त, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप Indians Trapped in Russia: नौकरी करने गए छत्तीसगढ़ के दो युवा रूस में फंसे, खाने में दे रहे सुअर का मांस Khatu Shyam Ji: जन्मोत्सव के बीच होटल में भीषण आग, 4 गैस सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Crime News: बलौदाबाजार में मां और दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम Investment Fraud: रेस्टोरेंट-पब कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, बिलासपुर में FIR दर्ज Forest Land Encroachment: 20 एकड़ वन कब्जा मुक्त, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप Indians Trapped in Russia: नौकरी करने गए छत्तीसगढ़ के दो युवा रूस में फंसे, खाने में दे रहे सुअर का मांस Khatu Shyam Ji: जन्मोत्सव के बीच होटल में भीषण आग, 4 गैस सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Paddy Stock Protection: बारिश से धान खराब होने का…
arrangements at paddy procurement centers(Image Source: Keertiman Media)
arrangements at paddy procurement centers(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Paddy Stock Protection: बारिश से धान खराब होने का खतरा, 199 खरीदी केंद्रों में अलर्ट

Paddy Stock Protection: बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टर विनय लंगेह ने सभी धान खरीदी केंद्रों में कैप कवर, तिरपाल, ड्रेनेज और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ग
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 03:46 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Stock Protection: जिले में मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने धान खरीदी केंद्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। कलेक्टर विनय लंगेह ने सभी उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान को बारिश, तेज हवा और जलभराव से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी इंतजाम तत्काल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि धान की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों को पर्याप्त कैप कवर, पन्नी और तिरपाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। खुले में रखे धान के स्टैक को मजबूत रस्सियों से बांधने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि तेज हवा चलने पर तिरपाल और कैप कवर उड़ने से धान भीगने की नौबत न आए।

ड्रेनेज और जल निकासी पर विशेष जोर

बारिश के दौरान जमीन से नमी आने और केंद्रों में पानी भरने की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सभी उपार्जन केंद्रों के फड़ के आसपास नालियों की सफाई कराने और पानी की निकासी का रास्ता दुरुस्त रखने को कहा गया है। प्रशासन के मुताबिक, किसी भी केंद्र में जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। बारिश का पानी धान के स्टैक तक पहुंचने से रोकने के लिए केंद्र प्रभारियों को पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

20 से 22 नवंबर तक केंद्र प्रभारियों की अनिवार्य मौजूदगी

कलेक्टर विनय लंगेह ने सभी केंद्र प्रभारियों और समिति कर्मचारियों को 20 से 22 नवंबर तक अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। इस दौरान उन्हें मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखनी होगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जरूरी कदम उठाने और खरीदे गए धान को नुकसान से बचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जिले में धान खरीदी का काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर तक जिले के कुल 202 उपार्जन केंद्रों में से 199 में खरीदी शुरू हो चुकी थी। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 19,188 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण को लेकर प्रशासन ने सभी केंद्रों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

अवैध धान पर कार्रवाई, 3,461 क्विंटल जब्त

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिले में अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। प्रशासन के अनुसार, अब तक 3,461 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है। इस कार्रवाई के मामले में महासमुंद जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर बताया गया है। प्रशासन ने मौसम विभाग के 21 नवंबर तक चक्रवात 'अकवान' के सक्रिय रहने की संभावना संबंधी पूर्वानुमान को देखते हुए खरीदी केंद्रों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद किसानों से खरीदे गए धान को सुरक्षित रखा जाए और खरीदी व्यवस्था प्रभावित न हो।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें