Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
W 𝕏 f
होम › कारोबार › 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी…
6 Key Demands for 8th Pay Commission(Image Source: Keertiman Media)
6 Key Demands for 8th Pay Commission(Image Source: Keertiman Media)
कारोबार

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकता है बदलाव, जानिए क्या हैं 6 प्रमुख मांगें

8th Pay Commission: को लेकर केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने कई अहम मांगें रखी हैं। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने सालाना इंक्रीमेंट 3% से बढ़ाकर 6% करने, DA का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी में मर्ज करने और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने का प्रस्ताव दिया है।ए

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 11:32 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी संगठन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने वेतन आयोग के सामने कई अहम मांगें रखी हैं। इनमें सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 6% करने, पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने और महंगाई भत्ते (DA) का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी में मर्ज करने की मांग शामिल है। 

18 नवंबर को आयोग के सामने रखीं मांगें

BPMS ने 18 नवंबर 2026 को 8वें वेतन आयोग के चेयरमैन के साथ दूसरे दौर की बातचीत के दौरान अपना मांग पत्र पेश किया। यह संगठन रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ है। संगठन ने कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन, भत्तों और दूसरी सुविधाओं में बदलाव की मांग की है।3% की जगह 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक सैलरी पर सालाना 3% इंक्रीमेंट मिलता है।  

 BPMS की 6 प्रमुख मांगें क्या हैं 

भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने 8वें वेतन आयोग के सामने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों से जुड़ी कई मांगें रखी हैं। इनमें प्रमुख रूप से ये 6 मांगें शामिल हैं:

1. सालाना इंक्रीमेंट 6% हो: मौजूदा 3% सालाना वेतन वृद्धि को बढ़ाकर 6% करने की मांग।

2. DA का 50% बेसिक सैलरी में मर्ज हो: महंगाई भत्ते का 50% हिस्सा मूल वेतन और पेंशन में जोड़ने का प्रस्ताव।

3. पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल हो: NPS और UPS की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग।

4. बोनस में बढ़ोतरी हो: सभी कर्मचारियों को कम से कम 30 दिन की सैलरी और DA के बराबर बोनस देने का प्रस्ताव।

5. बीमा कवर बढ़ाकर 15 लाख हो: CGEGIS के तहत मौजूदा 30 हजार रुपये के बीमा कवर को बढ़ाकर कम से कम 15 लाख रुपये करने की मांग। DLI कवर 10 लाख रुपये करने का भी प्रस्ताव।

6. छुट्टियों की संख्या बढ़े: कैजुअल लीव 8 से 12 दिन, पितृत्व अवकाश 45 दिन और चाइल्ड केयर लीव दो साल करने की मांग। महिलाओं के लिए हर महीने एक दिन की मेंस्ट्रुअल लीव का भी प्रस्ताव है।

महंगाई के अनुरूप सैलरी बढ़े और DA का 50% बेसिक सैलरी में जुड़े 

संगठन की एक अहम मांग महंगाई भत्ते यानी DA को लेकर भी है। BPMS ने मौजूदा DA का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी और पेंशन में मर्ज करने का प्रस्ताव दिया है। इससे फिटमेंट फैक्टर लागू होने से पहले ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का आधार बढ़ सकता है। हालांकि, इस मांग को अभी सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। 

पुरानी पेंशन योजना (OPS ) 

OPS यानी Old Pension Scheme (पुरानी पेंशन योजना) एक सरकारी पेंशन व्यवस्था है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद हर महीने नियमित पेंशन दी जाती है। इसमें पेंशन की राशि कर्मचारी के रिटायरमेंट से पहले मिलने वाले अंतिम वेतन के आधार पर तय होती है। साथ ही, पेंशन पर महंगाई राहत (DR) का लाभ भी मिलता है, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है। 

इसमें मुख्य रूप से 

  • रिटायरमेंट के बाद अंतिम वेतन के आधार पर पेंशन मिलती है।
  • सामान्यतः अंतिम मूल वेतन और महंगाई भत्ते (DA) का 50% पेंशन के रूप में मिलता है। 
  • पेंशन पर महंगाई राहत (DR) भी मिलती है।

कर्मचारी संगठन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS)

भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों का एक अखिल भारतीय कर्मचारी संगठन है। यह रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त संगठन है, जो रक्षा प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, भत्तों, सेवा शर्तों और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को सरकार और संबंधित आयोगों के सामने उठाता है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें