Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव Raigarh Gang Rape Case: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद, 4 को 20-20 साल की सजा Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव Raigarh Gang Rape Case: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद, 4 को 20-20 साल की सजा
W 𝕏 f
होम › कारोबार › 8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों औ…
8th Pay Commission salary update (Image Source: AI Photo)
8th Pay Commission salary update (Image Source: AI Photo)
कारोबार Featured

8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, जानिए क्या बदलेगा

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी है। आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन की समीक्षा करेगा।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 12:33 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' (ToR) को औपचारिक मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनभोगियों के चेहरे खिल उठे हैं। इसका सीधा लाभ रक्षा, रेलवे, केंद्रीय विभागों के कर्मचारियों और सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा। यह आयोग कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े सभी वित्तीय लाभों की नए सिरे से समीक्षा करेगा। हालांकि, आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करते समय देश की आर्थिक स्थिति, राजकोषीय स्थिति और विकास योजनाओं के लिए जरूरी फंड का विशेष ध्यान रखना होगा।

वेतन और सुविधाओं में क्या-क्या बदलेगा?

आयोग कर्मचारियों के पूरे वेतन ढांचे में सुधार की सिफारिशें तैयार करेगा। इसमें मुख्य रूप से:

  • पे मैट्रिक्स और सैलरी स्ट्रक्चर: मूल वेतन और ग्रेड पे में जरूरी सुधार।

  • भत्ते: महंगाई भत्ता (DA), महंगाई राहत (DR) और मकान किराया भत्ता (HRA) का पुनर्मूल्यांकन।

  • प्रमोशन और इंक्रीमेंट: पदोन्नति की प्रक्रिया और वार्षिक वेतन वृद्धि के नियमों को बेहतर बनाना।

बेहतर टैलेंट और परफॉर्मेंस पर जोर 

सरकार का इरादा वेतन ढांचे को ऐसा बनाने का है जिससे योग्य और प्रतिभावान लोग सरकारी नौकरियों की तरफ आकर्षित हों। इसके साथ ही, सरकारी काम-काज में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए परफॉर्मेंस व प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस मॉडल की भी समीक्षा की जाएगी।

पेंशनर्स और ग्रैच्युटी के लिए क्या है खास? 

आयोग नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए 'डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रैच्युटी' के प्रावधानों की समीक्षा करेगा। जो कर्मचारी इन योजनाओं के दायरे में नहीं हैं, उनके लिए भी पेंशन और ग्रैच्युटी से जुड़ी जरूरी सिफारिशें पेश की जाएंगी।

सिफारिशें कब होंगी लागू? 

3 नवंबर 2025 को गठित इस आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने की समयसीमा दी गई है। इस हिसाब से आयोग की आधिकारिक रिपोर्ट फरवरी या अप्रैल 2027 तक आ सकती है। पुरानी परिपाटी को देखें तो सिफारिशें आने के बाद उन्हें पूरी तरह जमीन पर उतरने में 2 से 3 साल का वक्त लग जाता है। इसका अर्थ यह है कि 2027 में प्रस्तावित होने वाली नई दरें कर्मचारियों और पेंशनर्स को 2029 या 2030 तक पूरी तरह मिलनी शुरू होंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें