Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर Pakistan Balochistan Attack: दहला मिलिट्री कैंप, मस्तुंग में आत्मघाती हमले के बाद भीषण गोलीबारी, 18 सैनिकों की मौत का दावा Illegal Hunting: कटरा जंगल में वन्यजीवों के शिकार की साजिश नाकाम, दो लोग गिरफ्तार Road Accident: टायल्स का काम कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत Korba News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर Pakistan Balochistan Attack: दहला मिलिट्री कैंप, मस्तुंग में आत्मघाती हमले के बाद भीषण गोलीबारी, 18 सैनिकों की मौत का दावा Illegal Hunting: कटरा जंगल में वन्यजीवों के शिकार की साजिश नाकाम, दो लोग गिरफ्तार Road Accident: टायल्स का काम कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
W 𝕏 f
होम › कारोबार › USDA Report: भारत में सेब की मांग बढ़ने से आयात म…
Apple Imports and Rising Demand in India(Image Source: Social Media)
Apple Imports and Rising Demand in India(Image Source: Social Media)
कारोबार

USDA Report: भारत में सेब की मांग बढ़ने से आयात में 19% उछाल का अनुमान, 5.11 लाख टन तक पहुंचेगा आंकड़ा

USDA Report: भारत में सेब की बढ़ती मांग के चलते वित्त वर्ष 2026-27 में आयात 19% बढ़कर 5.11 लाख टन पहुंचने का अनुमान है। USDA की रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू उत्पादन में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद प्रीमियम सेब की मांग और बढ़ती खपत के कारण विदेशी सेब पर निर्भरता बढ़ सकती है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 11:04 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
USDA Report: भारत में सेब की खपत लगातार बढ़ रही है,घरेलू उत्पादन में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद बाजार की मांग पूरी करने के लिए दूसरे देशों से सेब का आयात बढ़ाना पड़ सकता है। वित्त वर्ष 2026-27 में भारत का सेब आयात 19 प्रतिशत बढ़कर 5.11 लाख टन पहुंचने का अनुमान है। अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) की विदेशी कृषि सेवा (FAS) के नई दिल्ली कार्यालय की रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है। 
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सेब की कुल खपत मार्केटिंग ईयर 2026-27 में 5 प्रतिशत बढ़कर 29.1 लाख टन तक पहुंच सकती है। इससे पहले 2025-26 में खपत 27.6 लाख टन रहने का संशोधित अनुमान लगाया गया था। बढ़ती आमदनी, प्रीमियम फलों की ओर ग्राहकों का रुझान और बाजार में सेब की अलग-अलग किस्मों की उपलब्धता इसकी प्रमुख वजहें हैं।  

2025-26 में कम क्यों हुआ था आयात का अनुमान 

USDA ने मार्केटिंग ईयर 2025-26 के लिए भारत के सेब आयात का अनुमान घटाकर 4.28 लाख टन कर दिया था। इसके पीछे उम्मीद से कम आयात खेपों का भारत पहुंचना प्रमुख कारण रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई की अनिश्चितता, रुपए की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और माल ढुलाई की बढ़ती लागत ने आयातकों की मुश्किलें बढ़ाईं। इसके अलावा, नए व्यापार समझौतों के बाद बदले कारोबारी माहौल और घरेलू बाजार में नई फसल की उपलब्धता को देखते हुए आयातकों ने भी सावधानी बरती।  

भारत में सेब के दाम बढ़ने के मुख्य कारण ये हैं 

  • मौसम की मार: हिमाचल प्रदेश में बेमौसम बारिश, बर्फबारी में देरी और मानसूनी बारिश से फसल प्रभावित होना।
  • उत्पादन में कमी: घरेलू उत्पादन मांग के मुकाबले पर्याप्त नहीं बढ़ पा रहा है।
  • आयात लागत बढ़ना: विदेशों से सेब मंगाने में माल ढुलाई और अन्य खर्च अधिक होना।
  • रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपए कमजोर होने पर आयातित सेब महंगा पड़ सकता है।
  • कोल्ड स्टोरेज और परिवहन: भंडारण, पैकेजिंग और पहाड़ी क्षेत्रों से बाजार तक पहुंचाने का खर्च बढ़ना।
  • प्रीमियम सेब की मांग: महंगी और विदेशी किस्मों की बढ़ती मांग से बाजार में औसत कीमत ऊपर जा सकती है। 

घरेलू सेब उत्पादन में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद

भारत में सेब का उत्पादन 2026-27 के दौरान 3 प्रतिशत बढ़कर 25.9 लाख टन होने का अनुमान है। वहीं, 2025-26 में उत्पादन करीब 25 लाख टन रहने का संशोधित अनुमान है। पिछले सीजन में उत्पादन के अनुमान में 4 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इसकी बड़ी वजह हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण फसल पर पड़ा असर रहा। हिमाचल प्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा सेब उत्पादक राज्य है।  

मौसम से लेकर परिवहन तक, किसानों की बढ़ रही मुश्किलें

भारतीय सेब उत्पादकों के सामने सिर्फ मौसम ही नहीं, बल्कि कई दूसरी चुनौतियां भी हैं। कीमतों में उतार-चढ़ाव, खेती की बढ़ती लागत, कमजोर बुनियादी सुविधाएं और आयातित सेब से मिल रही प्रतिस्पर्धा किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सेब उत्पादन वाले ज्यादातर इलाके पहाड़ी और दूरदराज क्षेत्रों में स्थित हैं। ऐसे में छोटे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ता है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें