Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › बड़ी कार्रवाई : 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ को…
12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार
12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार
बिलासपुर

बड़ी कार्रवाई : 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दफईपारा से एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jun 2026, 05:47 PM · अपडेट: 04 Oct 2026, 05:23 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत शराब कारोबारियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। इस अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया। थाना प्रभारी रतनपुर विष्णु यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

13 जून को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दफईपारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।

आरोपी गिरफ्तार और शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी रन्नू लाल मरावी (32 वर्ष), निवासी दफईपारा थाना रतनपुर को गिरफ्तार किया। उसके घर की बाड़ी से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,400 रुपये है। साथ ही 120 रुपये की बिक्री रकम भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक कौशल खुंटे, आरक्षक धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर तथा महिला आरक्षक स्वाति बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें