Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार Umesh Pal Murder Case: गया जेल में बंद शूटर अरमान को लेकर प्रयागराज निकली UP पुलिस, सुरक्षा को लेकर खौफ में परिवार Chhattisgarh Private Schools: निजी स्कूलों की चमक-दमक के पीछे की कड़वी सच्चाई, भारी-भरकम फीस, लेकिन पढ़ाई के नाम पर 5 हजार वाले अनट्रेंड टीचर Crude Oil Price: ईरान-इजराइल जंग के बीच OPEC+ का बड़ा फैसला, नवंबर में नहीं बढ़ेगा क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन Raipur Missing FIR: 24 घंटे में दर्ज हुईं 159 FIR, गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, लापता लोगों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा NH-353 road accident: तेज रफ्तार अज्ञात कार ने युवती को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार Umesh Pal Murder Case: गया जेल में बंद शूटर अरमान को लेकर प्रयागराज निकली UP पुलिस, सुरक्षा को लेकर खौफ में परिवार Chhattisgarh Private Schools: निजी स्कूलों की चमक-दमक के पीछे की कड़वी सच्चाई, भारी-भरकम फीस, लेकिन पढ़ाई के नाम पर 5 हजार वाले अनट्रेंड टीचर Crude Oil Price: ईरान-इजराइल जंग के बीच OPEC+ का बड़ा फैसला, नवंबर में नहीं बढ़ेगा क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन Raipur Missing FIR: 24 घंटे में दर्ज हुईं 159 FIR, गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, लापता लोगों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा NH-353 road accident: तेज रफ्तार अज्ञात कार ने युवती को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
W 𝕏 f
होम › सूरजपुर › Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर…
Arrest in Tonhi harassment case in Surajpur(Image Source: Keertiman Media)
Arrest in Tonhi harassment case in Surajpur(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING सूरजपुर

Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार

Surajpur News: रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट और टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

य
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 11:09 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Surajpur News: रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और टोनही प्रताड़ना का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस की महिलाओं ने विवाद के दौरान महिला को टोनही कहकर अपमानित किया, उसके साथ मारपीट की और बाल खींचकर घर के सामने आम के पेड़ से साड़ी के सहारे बांध दिया।
घटना की शिकायत मिलने के बाद रामानुजनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुराने जमीन विवाद को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक करीब 40 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार घटना 3 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे की है। महिला अपने घर के सामने काम कर रही थी। इसी दौरान जमीन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण पड़ोस की महिला समेत अन्य आरोपी वहां पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और महिला को टोनही कहकर गाली-गलौज की जाने लगी। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

बाल खींचकर आम के पेड़ से बांधने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बाल पकड़कर खींचे। इसके बाद उसे घर के सामने लगे आम के पेड़ से साड़ी के सहारे बांध दिया गया। इस दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को बंधन से मुक्त कराया। इसके बाद मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में दर्ज कराई गई।

टोनही प्रताड़ना कानून के तहत कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता सहित प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं के साथ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैकरा के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें