Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Nutrition Rath: पोषण माह की गतिविधियों का निरीक्ष…
Nutrition Rath awareness campaign in Gaurela(Image Source:CGDPR)
Nutrition Rath awareness campaign in Gaurela(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Nutrition Rath: पोषण माह की गतिविधियों का निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे अधिकारी

Nutrition Rath: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। संयुक्त संचालक जगरानी एक्का ने आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर सेवाओं की जानकारी ली।

स
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 05:54 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Nutrition Rath: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, महिला एवं बाल विकास संचालनालय की संयुक्त संचालक जगरानी एक्का ने शनिवार जिले का भ्रमण कर पोषण माह के तहत संचालित गतिविधियों एवं विभागीय सेवाओं का अवलोकन किया। राष्ट्रीय पोषण माह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

पोषण रथ से जागरूकता अभियान

पोषण रथ के माध्यम से आम नागरिकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के समुचित पोषण, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है, इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संयुक्त संचालक एक्का ने मरवाही परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कोटनान टोला तथा गौरेला परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र स्टेशन पारा का निरीक्षण किया।  

बच्चों के पोषण पर फोकस

उन्होंने केंद्रों में संचालित पोषण संबंधी गतिविधियों और हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया,उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव उचित पोषण से ही तैयार होती है।

सखी सेंटर का किया निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्र शासन की पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को महिलाओं और बच्चों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। एक्का ने सखी वन स्टॉप सेंटर, गौरेला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद एवं हिंसा से प्रभावित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें