Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Kanpur Dehat Accident: खाटू श्याम से दर्शन कर लाैट रहे  2 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत, 15 लोग घायल Food Safety Inspection: एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, तीन ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील Betul Baba Arrested: शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया जड़ी-बूटी का काढ़ा पड़ा भारी, 2 की मौत और 5 की हालत गंभीर Bijapur Road Scam: कागजों पर बिछ गईं करोड़ों की सड़कें, बड़े घोटाले का खुलासा, 13 इंजीनियर निलंबित Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Kanpur Dehat Accident: खाटू श्याम से दर्शन कर लाैट रहे  2 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत, 15 लोग घायल Food Safety Inspection: एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, तीन ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील Betul Baba Arrested: शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया जड़ी-बूटी का काढ़ा पड़ा भारी, 2 की मौत और 5 की हालत गंभीर Bijapur Road Scam: कागजों पर बिछ गईं करोड़ों की सड़कें, बड़े घोटाले का खुलासा, 13 इंजीनियर निलंबित
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Culture: भारत मंडपम में गूंजेगी छत्त…
Pavilion at Bharat Mandapam(Image Source: CGDPR)
Pavilion at Bharat Mandapam(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Culture: भारत मंडपम में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति

45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 20 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह आयोजित होगा। शाम 5 बजे से होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के कलाकार पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति देंगे

स
प्रकाशित: 19 Nov 2026, 02:58 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Culture: देश की राजधानी में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शुक्रवार, 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और पारंपरिक कलाओं का भव्य प्रदर्शन करेगा। भारत मंडपम नई दिल्ली के एम्फी थिएटर-01 में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह में प्रदेश के लोक कलाकार सात पारंपरिक नृत्य शैलियों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विविधता और विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। शाम पांच बजे से आयोजित होने वाले इस समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्य होंगे। इनमें गौर नृत्य, गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ, पंथी और करमा नृत्य की प्रस्तुतियां शामिल हैं। 

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की 

लोकनृत्यों के माध्यम से प्रदेश के जनजातीय जीवन, सामाजिक परंपराओं, लोक आस्थाओं और ग्रामीण संस्कृति की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की जाएगी। पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्ययंत्रों और संगीत की संगत में कलाकारों की प्रस्तुतियां दिल्ली के दर्शकों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक दुनिया से रूबरू कराएंगी। जहां छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की विशेषता उसकी विविधता और सामुदायिक जीवन से जुड़ाव है, वही गौर नृत्य बस्तर की जनजातीय परंपराओं और प्रकृति से जुड़ी सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का प्रतीक है। गौरा-गौरी और भोजली लोक आस्था एवं पारंपरिक उत्सवों से जुड़े हैं। राउत नाचा छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और यादव समाज की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। 

सुआ, पंथी और करमा नृत्य से सजेगी सांस्कृतिक संध्या

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति सुआ नृत्य महिलाओं की सामूहिक लोक अभिव्यक्ति, पंथी नृत्य सतनाम पंथ की आध्यात्मिक परंपरा और करमा नृत्य जनजातीय जीवन, प्रकृति तथा सामूहिक उल्लास का प्रतीक है। राज्य दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्रीगण, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, निगम- मंडल एवं आयोगों के अध्यक्षों सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। 
संस्कृति एवं राजभाषा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की पारंपरिक लोक कलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और देश-विदेश से आने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। 

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का आकर्षण

उल्लेखनीय है कि भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ का पवेलियन भी देश-विदेश के आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय हुनर और विकास की संभावनाओं को एक साथ प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां बस्तर की प्रसिद्ध बेलमेटल कला, जनजातीय आभूषण, पारंपरिक हस्तशिल्प, चांपा की कोसा सिल्क, हथकरघा वस्त्र और वनोपज से तैयार हर्बल उत्पाद विशेष आकर्षण हैं। 
कोदो, कुटकी और रागी जैसे मिलेट उत्पाद प्रदेश की कृषि एवं वन संपदा की पहचान प्रस्तुत कर रहे हैं। चित्रकोट जलप्रपात का 3क् वर्चुअल रियलिटी अनुभव आगंतुकों को बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता से जोड़ रहा है। वहीं स्थानीय उद्यमियों और स्टार्टअप के नवाचार, नए उत्पाद और व्यावसायिक पहल छत्तीसगढ़ में स्वरोजगार एवं उद्यमिता की बढ़ती संभावनाओं को दर्शा रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें