Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 77 किलो गांजा, महासमुंद में पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को पकड़ा CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल Gold Scam: कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे 20 हजार रुपए Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 77 किलो गांजा, महासमुंद में पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को पकड़ा CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल Gold Scam: कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे 20 हजार रुपए Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: स्कूलों तक पहुंचेगा ISRO का विज्ञ…
Space on Wheels Initiative(Image Source: CGDPR)
Space on Wheels Initiative(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: स्कूलों तक पहुंचेगा ISRO का विज्ञान, बच्चों को उपग्रहों के मॉडल से मिलेगी अंतरिक्ष की जानकारी

Vishnu Deo Sai: विज्ञान भारती की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ पहल के तहत विशेष वाहन के जरिए गांवों और स्कूलों तक अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

स
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 07:01 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: जिन बच्चों के लिए उपग्रह अब तक आसमान में चमकते बिंदु भर थे, उनके सामने अब इसरो के उपग्रहों के मॉडल मौजूद हैं। विज्ञान को प्रयोगशालाओं और बड़े संस्थानों तक सीमित न रखकर गांवों और स्कूलों तक पहुंचाने में जुटी विज्ञान भारती की इस पहल की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सराहना की। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में विज्ञान भारती के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने संस्था के प्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट की। साथ ही उन्होंने जनजातीय अंचलों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के संस्था के प्रयासों की सराहना की। 

विज्ञान से जुड़ेंगे जनजातीय बच्चे

मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और नवाचार के प्रति जिज्ञासा नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। जनजातीय अंचलों के बच्चों को देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों से परिचित कराने से उनमें नई चीजों को जानने-समझने की रुचि बढ़ेगी और नई संभावनाओं के प्रति उत्सुकता विकसित होगी। संस्था के प्रतिनिधि वर प्रसाद कोला ने मुख्यमंत्री को विज्ञान भारती की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विज्ञान भारती राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। 

स्पेस ऑन व्हील्स’ से गांवों तक पहुंचेगा अंतरिक्ष विज्ञान

संस्था स्वदेशी विज्ञान आंदोलन के माध्यम से भारतीय वैज्ञानिक परंपरा और आधुनिक विज्ञान के बीच संवाद स्थापित करने का कार्य कर रही है। इसमें वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ नई पीढ़ी के वैज्ञानिक भी जुड़े हुए हैं। इसरो, आईसीएमआर, जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़े विशेषज्ञों का भी इसमें योगदान है। कोला ने बताया कि दूरस्थ अंचलों तक विज्ञान की जिज्ञासा पहुंचाने के लिए विज्ञान भारती श्स्पेस ऑन व्हीलश् पहल संचालित कर रही है। इस विशेष वाहन में इसरो द्वारा प्रक्षेपित उपग्रहों के मॉडल और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी प्रदर्शन सामग्री रखी जाती है। 

स्पेस ऑन व्हील्स’ क्या है?

यह विज्ञान भारती की एक विशेष पहल है, जिसमें एक वाहन के जरिए ISRO के उपग्रहों के मॉडल और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी प्रदर्शन सामग्री गांवों और स्कूलों तक पहुंचाई जाती है। इस वाहन में वैज्ञानिक और प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को अंतरिक्ष, उपग्रहों और अंतरिक्ष अभियानों की जानकारी देते हैं। सरल सब्दो में हम इसे यह भी कह सकते है। एक चलता-फिरता विज्ञान संग्रहालय, जो बच्चों को अंतरिक्ष की दुनिया से परिचित कराता है।

वैज्ञानिकों से सीखेंगे बच्चे, गांवों तक पहुंचेगा अंतरिक्ष ज्ञान

वाहन के साथ मौजूद वैज्ञानिक और प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को उपग्रहों, अंतरिक्ष अभियानों और अनुसंधान की कार्यप्रणाली सरल भाषा में समझाते हैं। इस पहल के माध्यम से उन बच्चों को भी अंतरिक्ष विज्ञान को करीब से जानने और समझने का अवसर मिल रहा है, जिनके लिए वैज्ञानिक संस्थानों और प्रयोगशालाओं तक पहुंचना आसान नहीं है। इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुशकुमार नायक तथा एनआईटी रायपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार सिसोदिया भी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें