Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल Gold Scam: कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे 20 हजार रुपए Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल Gold Scam: कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे 20 हजार रुपए Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Madan Singh Chauhan: टिन के पीपे से शुरू हुआ संगी…
Madan Singh Chauhan meets CM Sai(Image Source: CGDPR)
Madan Singh Chauhan meets CM Sai(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Madan Singh Chauhan: टिन के पीपे से शुरू हुआ संगीत का सफर, सूफी गायकी में बनाई पहचान, पद्मश्री से हुए सम्मानित

Madan Singh Chauhan: पद्मश्री मदन सिंह चौहान ने निरंतर अभ्यास और समर्पण से गजल एवं सूफी गायकी में खास पहचान बनाई। संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा

स
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 06:29 PM · 1 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Madan Singh Chauhan: संगीत सीखने की लगन सच्ची हो, तो साधन कभी राह का रोड़ा नहीं बनते, रियाज के लिए जब कोई वाद्य यंत्र नहीं मिला, तो टिन के पीपे को ही ढोलक बना लिया और उसी पर थाप देकर संगीत साधना शुरू कर दी। ढोलक से तबले तक का सफर तय किया और करीब 30 वर्षों तक तबला बजाने के बाद आज सूफी गायकी में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। 

दीपावली मिलन में पद्मश्री गुरुजी से मिले CM साय

यह कहानी है छत्तीसगढ़ के पद्मश्री से सम्मानित संगीत साधक मदन सिंह चौहान की, जिन्हें लोग स्नेह से 'गुरुजी' कहते हैं। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं एक-एक टेबल पर पहुंचकर अतिथियों से मुलाकात कर रहे थे। 

संगीत साधना और योगदान की CM साय ने की सराहना

इसी क्रम में उन्होंने चौहान से आत्मीय भेंट की और उन्हें दीपावली की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने संगीत साधना के प्रति उनके समर्पण और कला के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। चौहान ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी संगीत साधना जारी रखी। 

सूफी गायकी में बनाई पहचान, पद्मश्री से हुए सम्मानित

निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर उन्होंने गजल एवं सूफी गायन के क्षेत्र में विशेष मुकाम हासिल किया। कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें