Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूछताछ Bridge Construction: कांकेर में विकास की नई राह, 174 करोड़ से बने 24 पुल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच हुई आसान Balrampur News: नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में मचा हड़कंप Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, जानिए कहां से निकलेंगे बाइक चालक Shahdol News: रात में अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, सुबह बाथरूम में मिला शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूछताछ Bridge Construction: कांकेर में विकास की नई राह, 174 करोड़ से बने 24 पुल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच हुई आसान Balrampur News: नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में मचा हड़कंप Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, जानिए कहां से निकलेंगे बाइक चालक Shahdol News: रात में अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, सुबह बाथरूम में मिला शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarhi Culture: अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन …
Chhattisgarh Tribal Culture Abroad(Image Source: CGDPR)
Chhattisgarh Tribal Culture Abroad(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarhi Culture: अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव, NACHA ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

Chhattisgarhi Culture: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 की गूंज अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन तक पहुंची।

स
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 04:03 PM · 6 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarhi Culture: जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गूंज इस वर्ष सात समंदर पार अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन तक सुनाई दी. भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) (North America Chhattisgarh Association (NACHA) ने भारतीय दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों, उच्चायोग और विभिन्न भारतीय सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक - NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया 'जनजातीय गौरव दिवस' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। इस पहल का उद्देश्य भारत के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को सम्मान देना और नई पीढ़ी को उनकी गौरवशाली विरासत से परिचित कराना है. इस वर्ष 1 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक - NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया 'जनजातीय गौरव दिवस'
पारंपरिक वेशभूषा में जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति

अमेरिका में सजी जनजातीय संस्कृति की महफिल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाचा के पदाधिकारियों और छत्तीसगढ़ी प्रवासी समुदाय ने विभिन्न देशों में भारतीय राजनयिक मिशनों के साथ मिलकर जनजातीय गौरव दिवस के आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाई। अमेरिका के शिकागो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा नेशनल इंडिया हब में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में अनेक भारतीय राज्यों के सामुदायिक संगठनों ने एकजुट होकर भारत की जनजातीय विरासत का उत्सव मनाया। भारतीय महावाणिज्य दूत आनंद प्रकाश ने समारोह में देश के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक विरासत में जनजातीय समुदायों के योगदान को रेखांकित किया। इस आयोजन के सामुदायिक समन्वय और नेतृत्व की जिम्मेदारी भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से नाचा के वरिष्ठ प्रतिनिधि गणेश कर को सौंपी गई. उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा, मणिपुर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के संगठनों को एक मंच पर लाया गया। इस अवसर पर नाचा के शिकागो चौप्टर अध्यक्ष तेजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी समाज की भूमिका और महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। 

छत्तीसगढ़ अप्रवासी सम्मान पर दीपाली का अभिनंदन

शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत आनंद प्रकाश ने नाचा की वैश्विक अध्यक्ष दीपाली सरावगी को हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदान किए गए प्रतिष्ठित ‘छत्तीसगढ़ अप्रवासी सम्मान 2026’ के लिए बधाई दी और जनजातीय गौरव दिवस समारोह के मंच पर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया। दीपाली सरावगी इस सम्मान को प्राप्त करने वाली पहली महिला हैं. छत्तीसगढ़ की संस्कृति, प्रवासी भारतीय समुदाय को एकजुट करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान को मजबूत करने की दिशा में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान विशेष महत्व रखता है।इस अवसर पर दीपाली सरावगी ने भगवान बिरसा मुंडा के साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश साझा किया और छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। गणेश कर ने कहा, “मैं मूल रूप से बस्तर से हूं, इसलिए छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति की समृद्धि और उसकी ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानता हूं. भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा इस महत्वपूर्ण आयोजन के सामुदायिक समन्वय की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व और सम्मान का विषय है। हमारा उद्देश्य केवल एक राज्य की संस्कृति का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि मणिपुर, असम, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों के समुदायों को एक मंच पर लाकर भारत के सभी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को सामूहिक श्रद्धांजलि देना था।

अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक - NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया 'जनजातीय गौरव दिवस'
पारंपरिक वेशभूषा में जनजातीय नृत्य प्रस्तुति

टोरंटो में दिखी भारत की जनजातीय विरासत

कनाडा के टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा नाचा, टीम ओडिशा, ओएससी, बाजका, टाका, यूपीआईसीए और टीएसएस सहित विभिन्न संगठनों के सहयोग से जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।  भारतीय महावाणिज्य दूत महावीर सिंहवी ने दीप प्रज्वलित कर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की और जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक योगदान तथा सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। इस आयोजन में मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी, नाचा कनाडा चैप्टर के अध्यक्ष एवं वैश्विक प्रवासी समुदाय के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने महत्वपूर्ण नेतृत्व और समन्वय की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जनजातीय नृत्य, पारंपरिक कला, चित्रकला और वेशभूषा प्रतियोगिताओं के माध्यम से भारत की विविध जनजातीय संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. कलाकारों और प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। पंकज अग्रवाल ने कहा, “विदेशों में रहकर अपने प्रदेश के जनजातीय नायकों और उनकी विरासत को प्रस्तुत करना प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है। भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनना हमारे लिए सम्मान की बात है। ऐसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हैं।” 

लंदन से ह्यूस्टन तक छत्तीसगढ़ का गौरव

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के प्रतिष्ठित नेहरू सेंटर में आयोजित ‘द ट्राइबल टेपेस्ट्री 2026’ कार्यक्रम में नाचा यूके ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और जनजातीय परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्यप्रदेश के राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनजातीय समुदायों के इतिहास, स्वतंत्रता संघर्ष, लोककला और सांस्कृतिक विविधता को प्रमुखता दी गई। नाचा यूके से अरविंद साहू, पियाली और अन्य कार्यकारी सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए भारतीय उच्चायोग और सामुदायिक प्रतिनिधियों के सहयोग से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनजातीय समाज के ऐतिहासिक संघर्ष, सांस्कृतिक परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर विचार साझा किए गए. पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविधता में एकता का संदेश दिया गया। अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास के कार्यक्रम में जनजातीय गौरव दिवस और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की भावना को एक साथ मनाया गया. नाचा के कार्यकारी प्रतिनिधि हिमांशु थवैत और नंदा तिवारी ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय विरासत, लोकसंस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का संदेश साझा किया। 

अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक - NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया 'जनजातीय गौरव दिवस'
जनजातीय वेशभूषा में NACHA के प्रतिनिधि

वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ की पहचान पर जोर

नाचा की वैश्विक अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ अप्रवासी सम्मान 2026 से सम्मानित दीपाली सरावगी ने कहा, “यह हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि आज हमारे प्रवासी समुदाय के प्रतिनिधि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जैसे देशों में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के साथ मिलकर भारत की जनजातीय विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान दे रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने जनजातीय गौरव दिवस की ऐतिहासिक पहल के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के अनगिनत जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की धरती है. हमारी पहचान केवल प्राकृतिक संपदा से नहीं, बल्कि बस्तर से सरगुजा तक फैली समृद्ध जनजातीय परंपराओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विविधता से भी है। मुझे इस बात की विशेष प्रसन्नता है कि नाचा के प्रतिनिधि विभिन्न देशों में भारतीय राजनयिक मिशनों के विश्वसनीय सहयोगी बनकर ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों का नेतृत्व कर रहे हैं. यह केवल नाचा की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी छत्तीसगढ़ी प्रवासी बिरादरी के लिए गर्व का क्षण है. दीपाली सरावगी ने कहा कि नाचा का उद्देश्य दुनिया भर में बसे छत्तीसगढ़वासियों को एकजुट करना और यह सुनिश्चित करना है कि हमारी आने वाली पीढ़ियां अपने प्रदेश के इतिहास, संस्कृति और महान नायकों के योगदान को जानें. उन्होंने शिकागो, टोरंटो, लंदन और ह्यूस्टन के सभी नाचा पदाधिकारियों, भारतीय राजनयिक मिशनों, सहयोगी संगठनों, कलाकारों और स्वयंसेवकों का आभार जताया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें