Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Mahasamund News: जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, विधा…
Tribal Pride Day celebration in Mahasamund(Image Source: CGDPR)
Tribal Pride Day celebration in Mahasamund(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Mahasamund News: जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

Mahasamund News: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया।

स
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 03:32 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुन्द
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, रमेश साहू, महेंद्र सिक्का, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद, आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के साथ संपूर्ण देश के गौरव हैं। उन्होंने बहुत कम आयु में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर देश की स्वतंत्रता और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, साहस, त्याग और बलिदान आज भी हम सभी को प्रेरणा देता है। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा, स्वाभिमान और अधिकारों के संरक्षण के लिए ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
विधायक सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान एवं पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराएं, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामुदायिक जीवनशैली हमारी राष्ट्रीय विरासत का अभिन्न अंग हैं। हमें इस विरासत को संरक्षित करते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।

बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस, सामाजिक चेतना और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने जनजातीय समाज को अपने अधिकारों, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन हमें अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने तथा समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की विशिष्ट पहचान, रीति-रिवाज, लोककला, भाषा और परंपराओं का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शासन द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान एवं विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों का विस्तार करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को मिलकर कार्य करना चाहिए।

16 से 18 नवंबर तक होंगे जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम

राज्य शासन के निर्णयानुसार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को प्रतिवर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में 16 से 18 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा 16 नवंबर को अंबेडकर मंगल भवन, खैरा में सुबह 11 बजे से जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, समाज के सदस्य एवं आम नागरिक भी सहभागिता करेंगे। जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर नायकों एवं महापुरुषों के योगदान को स्मरण करना तथा जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाना है। यह आयोजन जनजातीय समाज के ऐतिहासिक संघर्ष, स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान और देश की सांस्कृतिक विविधता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें