Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: बच्चे की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 14 गिरफ्तार Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का शक Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Kanker News: बच्चे की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 14 गिरफ्तार Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का शक Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Agriculture: मखाना खेती को मिलेगा बढ…
Makhana Farming Workshop(Image Source: CGDPR)
Makhana Farming Workshop(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Agriculture: मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा देशभर से जुटेंगे किसान

Chhattisgarh Agriculture: रायपुर में 26 और 27 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और ओडिशा के करीब 300 किसान एवं महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य शामिल होंगे।

स
प्रकाशित: 19 Nov 2026, 06:24 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Agriculture: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 26 एवं 27 नवंबर  को स्वामी विवेकानन्द सभागार, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लगभग 250-300 किसान एवं महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य सहित मध्यप्रदेश के 27, उत्तरप्रदेश के 22 तथा उड़ीसा के 09 किसान भाग लेंगे। इसके अलावा बागवानी, मत्स्य, कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ में 133 हेक्टेयर में हो रही मखाना खेती

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रयासों से केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय मखाना बोर्ड में शामिल किए जाने के बाद प्रदेश में मखाना उत्पादन के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के सहयोग से वर्तमान में प्रदेश में 133.862 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती की जा रही है, जिसमें 96.438 हेक्टेयर तालाबों तथा 37.424 हेक्टेयर कम गहरे पानी वाले खेतों में है। प्रदेश में 15 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना बीज उत्पादन कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। धमतरी, रायपुर (आरंग), बालोद, महासमुंद, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा प्रमुख मखाना उत्पादक जिले हैं।

मखाना खेती और प्रसंस्करण पर विशेषज्ञ देंगे जानकारी

कार्यशाला में मखाना की उन्नत खेती, वैज्ञानिक प्रसंस्करण, मशीनीकरण, मूल्य संवर्धन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा विपणन से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे। राष्ट्रीय मखाना संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, प्रसंस्करण के मुख्य वैज्ञानिक धमेन्दर कुमार, बिहार के मखाना विशेषज्ञ डॉ. विद्यानन्द झा, केंद्रीय फसल-कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लुधियाना के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार विश्वकर्मा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मखाना नोडल अधिकारी डॉ. घनश्याम दास साहू तथा मखाना समन्वयक डॉ. गजेन्द्र चन्द्राकर विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे।

विकास के लिए किसानों को मिलेगी सरकारी सहायता

कार्यशाला का उद्देश्य किसानों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों एवं अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाकर मखाना की उन्नत खेती, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन से जुड़ी नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा प्रदेश में मखाना क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड द्वारा प्रक्षेत्र विस्तार, बीज उत्पादन, फसल कटाई उपरांत प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, बाजार एवं निर्यात संवर्धन के लिए विभिन्न प्रकार के अनुदान एवं सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।     
   
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें