Thursday, 22 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhupesh Baghel: 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग,भूपेश बघेल ने सरकार से पूछे सवल Road Accident: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Crime News: चाकू बाजी से युवक की मौत, साथी घायल, आरोपी हुआ फरार Bhupesh Baghel: 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग,भूपेश बघेल ने सरकार से पूछे सवल Road Accident: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Crime News: चाकू बाजी से युवक की मौत, साथी घायल, आरोपी हुआ फरार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Khet Bachao Abhiyan: किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक …
Khet Bachao Abhiyan, Bemetara(Image Source: CGDPR)
Khet Bachao Abhiyan, Bemetara(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Khet Bachao Abhiyan: किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन, मृदा स्वास्थ्य और प्राकृतिक खेती पर रहेगा जोर

Khet Bachao Abhiyan: आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा के सहयोग से 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक खेत बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य में सुधार, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती और जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देना है।

स
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 04:40 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Khet Bachao Abhiyan: आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा के सहयोग से देशव्यापी खेत बचाओ अभियान ( KBA&Rabi 2026 ) के अंतर्गत किसानों के बीच टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाएगा। यह अभियान आज 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा। इसका उद्देश्य रबी मौसम में मृदा स्वास्थ्य में सुधार, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जलवायु-अनुकूल कृषि को प्रोत्साहित करना है। एनआईबीएसएम के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने मृदा की उर्वरता बनाए रखने, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा दीर्घकालीन कृषि स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।

वैज्ञानिक मार्गदर्शन और टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

उन्होंने किसानों में जागरूकता बढ़ाने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कृषि तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे फसल उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आजीविका को भी सुदृढ़ किया जा सके। डॉ. पंकज शर्मा, संयुक्त निदेशक एवं खेत बचाओ अभियान के नोडल अधिकारी ने बताया कि केवीके बेमेतरा के साथ संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम किसानों को वैज्ञानिक जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रमों एवं क्षमता विकास गतिविधियों में योगदान देगी।

प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण पर रहेगा जोर

अभियान के अंतर्गत फसलों की आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, सामान्य उर्वरक अनुशंसाओं (GFR), एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (INM) तथा जैविक एवं जैव उर्वरकों के उचित उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, फसल अवशेषों को जलाए बिना उनका उचित प्रबंधन तथा मृदा की नमी एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जागरूकता और प्रदर्शन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने तथा धान की कटाई के बाद खाली रहने वाले खेतों का उत्पादक उपयोग सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। 

टिकाऊ कृषि तकनीकों से लागत घटाने और मृदा स्वास्थ्य सुधारने पर जोर

किसानों को विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं तथा स्थानीय कृषि परिस्थितियों के अनुकूल टिकाऊ तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। इस संयुक्त पहल का उद्देश्य कृषि अनुसंधान एवं खेत स्तर पर प्रसार गतिविधियों के बीच समन्वय को मजबूत करना है। इससे किसान वैज्ञानिक जानकारी के आधार पर बेहतर निर्णय ले सकेंगे, अनावश्यक कृषि लागत को कम कर पाएंगे तथा संसाधनों के दक्ष उपयोग वाली कृषि पद्धतियों को अपना सकेंगे। यह पहल मृदा स्वास्थ्य में सुधार, टिकाऊ फसल उत्पादन तथा क्षेत्र की कृषि प्रणालियों को जलवायु एवं अन्य चुनौतियों के प्रति अधिक सक्षम बनाने में योगदान देगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें