Thursday, 22 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod News: कलेक्ट्रेट से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार Dhamtari News: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश Bhupesh Baghel: 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग,भूपेश बघेल ने सरकार से पूछे सवल Road Accident: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Balod News: कलेक्ट्रेट से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार Dhamtari News: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश Bhupesh Baghel: 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग,भूपेश बघेल ने सरकार से पूछे सवल Road Accident: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Rural Developmen: वीबी-जी राम जी योजना से बदल रही…
Rural Development in Dhamtari(Image Source: CGDPR)
Rural Development in Dhamtari(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Rural Developmen: वीबी-जी राम जी योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर, श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

Rural Developmen: धमतरी जिले में वीबी-जी राम जी योजना के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। धमतरी, कुरुद, मगरलोड और नगरी विकासखंड में तालाब, आजीविका डबरी, सैंड फिल्टर, बालिका शौचालय, नालियों के गहरीकरण और मुक्तिधाम शेड जैसे कार्य कराए जा रहे हैं।

स
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 05:31 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rural Developmen: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में आजीविका संवर्धन और आधारभूत संरचना के सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित वीबी-जी राम जी योजना धमतरी जिले के गाँवों की दिशा और दशा बदलने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जहाँ एक ओर जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे बुनियादी ढाँचों का विस्तार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय श्रमिकों को उनके गाँव में ही नियमित आजीविका उपलब्ध कराकर आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

वर्षा जल के संचयन और भू-जल पुनर्भरण में अभूतपूर्व सुधार

धमतरी जिले के चारों विकासखंडों, धमतरी, कुरुद, मगरलोड और नगरी में योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आजीविका डबरी, निजी एवं सामुदायिक तालाबों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे वर्षा जल के संचयन और भू-जल पुनर्भरण में अभूतपूर्व सुधार आया है। 
इसके साथ ही जल स्रोतों में सैंड फिल्टर के निर्माण से ग्रामीणों को स्वच्छ जल प्रबंधन की सुविधा मिल रही है। गाँवों में स्वच्छता और गरिमा को प्राथमिकता देते हुए छात्राओं की सुविधा के लिए बालिका शौचालयों का निर्माण कराया गया है, जबकि जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालियों की सफाई और गहरीकरण का कार्य निरंतर जारी है। इसके अलावा, ग्रामीणों को आवश्यक सामुदायिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गाँव-गाँव में मुक्तिधाम शेड का निर्माण भी किया जा रहा है।

माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
वीबी-जी राम जी योजना से श्रमिकों को मिल रही रोजगार

श्रमिकों को नियमित मिल रहा है काम

वीबी-जी राम जी योजना ने ग्रामीण श्रमिक परिवारों के जीवन में स्थायित्व ला दिया है। विभिन्न निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को नियोजित किए जाने से उन्हें अपने क्षेत्र में ही नियमित काम मिल रहा है, जिससे काम की तलाश में दूसरे राज्यों या शहरों में होने वाले पलायन पर काफी हद तक अंकुश लगा है। योजना के अंतर्गत प्रतिदिन 300 रुपए की निर्धारित मजदूरी मिलने और नियमानुसार उसका समय पर भुगतान होने से श्रमिक परिवार अपने दैनिक खर्चों और बच्चों की आवश्यकताओं को सहजता से पूरा कर पा रहे हैं। इस प्रकार यह योजना रोजगार और ग्रामीण विकास को एक साथ जोड़ते हुए गाँवों में टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण कर रही है।

परिसंपत्तियों का निर्माण और स्थानीय स्तर पर आजीविका

जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण और स्थानीय स्तर पर आजीविका का सृजन करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास के कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि निर्मित परिसंपत्तियों का दीर्घकालिक लाभ ग्रामीणों को मिल सके। 

धमतरी में ग्रामीण विकास को नई रफ्तार

जिले में संचालित सभी विकास कार्यों की प्रगति पर प्रशासनिक निगरानी रखी जा रही है, ताकि स्वीकृति के अनुरूप कार्य निर्धारित मानकों पर पूरे हों और श्रमिकों को उनकी मजदूरी का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जा सके। वर्तमान में रोजगार प्राप्त कर रहे श्रमिकों के साथ-साथ भविष्य में इन स्थायी सुविधाओं का उपयोग करने वाले ग्रामीण परिवारों के लिए यह योजना वरदान सिद्ध हो रही है। धमतरी जिले में वीबी-जी राम जी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण स्वावलंबन और समावेशी विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें