Thursday, 22 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod News: कलेक्ट्रेट से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार Dhamtari News: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश Bhupesh Baghel: 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग,भूपेश बघेल ने सरकार से पूछे सवल Road Accident: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Balod News: कलेक्ट्रेट से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार Dhamtari News: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश Bhupesh Baghel: 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग,भूपेश बघेल ने सरकार से पूछे सवल Road Accident: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
W 𝕏 f
होम › धमतरी › Dhamtari News: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति …
Woman injured in domestic dispute(Image Source: Social Media)
Woman injured in domestic dispute(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING धमतरी

Dhamtari News: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश 

Dhamtari News: संबलपुर में तीन माह के बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति द्वारा पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना में महिला करीब 30 प्रतिशत झुलस गई, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़िता ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 06:54 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari News: घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। अपने तीन महीने के मासूम बच्चे के लिए स्वेटर लेने की बात कहने पर पति इस कदर नाराज हो गया कि उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस घटना में महिला करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 घटना संबलपुर की बताई जा रही है।

आर्थिक परेशानी को लेकर पहले भी होता था विवाद मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता रेणुका की शादी करीब एक साल पहले संबलपुर निवासी बलराम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच आर्थिक परेशानियों को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी किसी लोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बीच रेणुका ने अपने तीन महीने के बच्चे के लिए उसके पिता से स्वेटर लेने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर पति गुस्से में आ गया और उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले करने की कोशिश की। घटना में रेणुका गंभीर रूप से झुलस गई।

 जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद झुलसी महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। महिला करीब 30 प्रतिशत तक झुलसी बताई जा रही है। वहीं, पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे की परिस्थितियों और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें