Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: डोंगरगढ़ में डाक्टराें की लापरवाही आपरेशन कर पेट में ही छोड़ दिया चाकू Rajnandgaon News: सड़क निर्माण साइट पर बवाल, भरत वर्मा पर गंभीर आरोप Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Chhattisgarh News: डोंगरगढ़ में डाक्टराें की लापरवाही आपरेशन कर पेट में ही छोड़ दिया चाकू Rajnandgaon News: सड़क निर्माण साइट पर बवाल, भरत वर्मा पर गंभीर आरोप Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Paddy Crop Damage: आरंग में बारिश से खेतों में बि…
Paddy crop affected by rain in Arang(Image Source: Keertiman Media)
Paddy crop affected by rain in Arang(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

 Paddy Crop Damage: आरंग में बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल, कटाई और खरीदी प्रभावित 

Paddy Crop Damage: आरंग क्षेत्र में चक्रवाती तूफान अकवान के असर से हुई लगातार बारिश ने धान की कटाई और समर्थन मूल्य खरीदी को प्रभावित किया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 07:31 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Crop Damage: आरंग क्षेत्र में चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से हुई लगातार बारिश ने किसानों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। 19 नवंबर की रात करीब 10 बजे बूंदाबांदी के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आठ घंटे बाद 20 नवंबर की सुबह 6 बजे तेज बारिश में बदल गया। इसके बाद दिनभर बारिश होती रही, जो देर शाम तक जारी थी। मौसम के बदले मिजाज ने खेतों में पककर कटाई के लिए तैयार धान की फसल से लेकर कटाई के बाद खेतों में रखे धान तक को संकट में डाल दिया है।

अक्टूबर की बेमौसम बारिश से पहले ही हो चुका है नुकसान

गौरतलब है कि अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश से क्षेत्र में धान की खड़ी फसल को पहले ही भारी नुकसान पहुंचा था। खेतों में पानी भरने के कारण पककर तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई थी और धान की बालियां कई दिनों तक पानी में डूबी रही थीं। ऐसे हालात में किसान चार-पांच दिनों तक खेतों से पानी निकालने और किसी तरह फसल बचाने की जद्दोजहद में लगे रहे।  

पांच प्रतिशत कटाई भी पूरी नहीं, बारिश ने फिर बिगाड़ा खेल

दीपावली पर्व के बाद मौसम कुछ अनुकूल होने पर किसानों ने हरहुना धान की कटाई हाथों से और ट्रैक्टर चालित हार्वेस्टर के माध्यम से शुरू की थी। लेकिन अभी क्षेत्र में पांच प्रतिशत धान की भी कटाई पूरी नहीं हो पाई थी कि बारिश ने फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी पकी फसल बारिश के पानी से नरम होकर दोबारा जमीन पर लिपट गई है।    

बारिश से धान खरीदी केंद्रों में भी कामकाज ठप

इधर शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू कर दी गई है। लेकिन खेतों में नमी और जमीन गीली होने के कारण कटाई का काम पहले से ही धीमी गति से चल रहा था। अब लगातार बारिश के चलते अगले चार-पांच दिनों तक कटाई का काम पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, शुक्रवार को बारिश के कारण क्षेत्र के प्रायः सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी रोकनी पड़ी।  

धूप निकलने का इंतजार कर रहे किसान 

फिलहाल किसानों के सामने सबसे बड़ी चिंता खेतों में खड़ी और कटाई के बाद रखी धान की फसल को बचाने की है। किसान आसमान साफ होने और धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में भरे पानी की निकासी कर सकें और रुकी हुई कटाई का काम फिर शुरू हो सके। लगातार बदलते मौसम ने इस बार किसानों के सामने फसल बचाने से लेकर उपज बेचने तक की दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें