Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक युवक की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक युवक की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता…
Stabbing incident during a DJ competition (Image Source: Keertiman Media)
Stabbing incident during a DJ competition (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक युवक की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल

Crime News: महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्दा में डीजे डांस प्रतियोगिता देखने पहुंचे युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी हुई। घटना में ग्राम कोमा के एक नाबालिग की हt्या हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 12:03 PM · अपडेट: 15 Nov 2026, 01:25 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कोल्दा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां डीजे डांस प्रतियोगिता देखने गए युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट से शुरू होकर खूनी संघर्ष और चाकुबाजी तक जा पहुंची। इस हिंसक झड़प में ग्राम कोमा के डेनील दीवान (22) की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि तीन युवक मनीष चंद्राकर (21), मन्नू दीवन (22), सोमनाथ (19) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रतियोगिता स्थल से दूर हुई घटना 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना मुख्य प्रतियोगिता स्थल से कुछ दूरी पर हुई। डीजे डांस का आनंद लेने पहुंचे युवाओं के बीच अचानक उपजे तनाव ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आंवराडबरी और कन्हारपुरी गांव के कुछ युवकों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। अचानक हुए इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ चीख-पुकार और डर का माहौल बन गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी 

इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों युवकों को तुरंत महासमुंद स्थित सोहम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, घायलों में से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिससे डॉक्टरों और परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

गांव में पसरा मातम और दहशत 

इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ग्राम कोल्दा और आसपास के इलाकों में गहरी दहशत और तनाव का माहौल है। लोग इस बात से सहमे हुए हैं कि एक मामूली कार्यक्रम कैसे इतने बड़े अपराध में बदल गया।

पुलिस की कार्रवाई तेज 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए ताबड़तोड़ जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद कर दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें