Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › महासमुंद › Youth Programme: MY Bharat के कार्यक्रम में युवाओं को मिला …
Viksit Bharat Yuva Samvad programme(Image Source: Keertiman Media)
Viksit Bharat Yuva Samvad programme(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Youth Programme: MY Bharat के कार्यक्रम में युवाओं को मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश

Youth Programme: महासमुंद की नव किरण एकेडमी में MY Bharat के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संवाद आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवाओं को नशामुक्त समाज, बेहतर शिक्षा और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

ग
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 05:17 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Youth Programme: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध ‘माय भारत’ (MY Bharat), महासमुंद के तत्वावधान में 26 नवंबर 2026 को नव किरण एकेडमी में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका, शिक्षा, नशामुक्त समाज और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर चर्चा हुई।

खेल और शिक्षा जगत की हस्तियों ने की शिरकत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राम साहू उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडो-मलेशिया गेम्स में बॉल बैडमिंटन के जरिए भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके स्पोर्ट्स आइकन मुरली सिंह राजपुरोहित और राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी कुणाल कुलदीप शामिल हुए। युवाओं को संबोधित करते हुए यूथ आइकन आशीष डड़सेना ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समाज को नशे से मुक्त करना, शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और नक्सलवाद जैसी आंतरिक चुनौतियों को समाप्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं होगा, बल्कि इसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी अहम होगी। युवाओं को अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार का उपयोग देश के विकास में करना चाहिए।

माय भारत पोर्टल से युवाओं को जोड़ने की पहल

कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा अधिकारी सुश्री वसुंधरा साहू ने अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने माय भारत पोर्टल और संगठन की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि यह मंच युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों, कौशल विकास और स्वयंसेवा के अवसरों से जोड़ने का काम करता है।

इनकी रही कार्यक्रम में सहभागिता

इस अवसर पर कार्यक्रम सहायक अशोक चक्रधारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक इतिश्री तथा स्वयंसेवक राजेश कन्नौज, लिपुन और सौरभ उपस्थित रहे। उन्होंने भी युवाओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके विचार प्रमुख आकर्षण रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें