Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Theft Case: देउठनी एकादशी पर गांव गया परिवार, सूने घर में घुसे चोर, जेवर और कैश पार Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Theft Case: देउठनी एकादशी पर गांव गया परिवार, सूने घर में घुसे चोर, जेवर और कैश पार Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Education Fair 2026: एक मंच पर 25 विश्वविद्यालय, …
Organization of Education Fair 2026(Image Source: Keertiman media)
Organization of Education Fair 2026(Image Source: Keertiman media)
महासमुंद

Education Fair 2026: एक मंच पर 25 विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा की जानकारी

Education Fair 2026: रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल में Education Fair 2026 का आयोजन किया गया। CareerDrome के सहयोग से आयोजित मेले में 25 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कोर्स, एडमिशन और करियर के विकल्पों की जानकारी दी।

ग
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 04:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Education Fair 2026: 12वीं के बाद किस विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहिए, कौन-सा कोर्स बेहतर रहेगा और आगे करियर के क्या अवसर मिल सकते हैं? इन सवालों को लेकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से रविवार को महासमुंद के रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल में विशेष शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन मेले Education Fair 2026 का आयोजन किया गया। रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल और CareerDrome के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में देश के अलग-अलग राज्यों के 25 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों, विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों और भविष्य में उपलब्ध करियर की संभावनाओं से जुड़ी जानकारी दी गई।

विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत का अवसर

एजुकेशन फेयर में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने अलग-अलग पाठ्यक्रमों, प्रवेश की पात्रता, एडमिशन प्रक्रिया और शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य की योजनाओं के अनुरूप कोर्स चुनने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।

25 विश्वविद्यालयों ने की सहभागिता

इस एजुकेशन फेयर में देश के अलग-अलग हिस्सों के 25 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें के.के. मोदी यूनिवर्सिटी दुर्ग, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी रायपुर, आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर, एमिटी यूनिवर्सिटी रायपुर, एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई, गीतम यूनिवर्सिटी, कलिंगा यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी रायपुर, के.एल. यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश, पिंपरी चिंचवड़ यूनिवर्सिटी पुणे, रूंगटा यूनिवर्सिटी भिलाई, संदीप यूनिवर्सिटी नागपुर, पारुल यूनिवर्सिटी अहमदाबाद , प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी और अन्य यूनिवर्सिटी  शामिल रहे।

महासमुंद और आसपास के विद्यार्थियों को मिला लाभ

यह आयोजन कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को ध्यान में रखकर किया गया था। हालांकि, इसमें केवल रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों तक ही भागीदारी सीमित नहीं रखी गई। महासमुंद और आसपास के क्षेत्रों के अन्य स्कूलों के विद्यार्थी और अभिभावक भी इसमें शामिल हो सके। मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों और पाठ्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर मिली। इससे उन्हें अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विकल्पों को समझने और उच्च शिक्षा से जुड़े फैसले लेने में मदद मिली।

'Explore • Discover • Choose' रही मेले की थीम

इस शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन मेले की थीम 'Explore • Discover • Choose' रखी गई थी। इसके जरिए विद्यार्थियों को नई शैक्षणिक संभावनाओं को तलाशने, अपनी रुचि पहचानने और भविष्य के लिए सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित किया गया। महासमुंद में आयोजित इस एजुकेशन फेयर ने स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के व्यापक विकल्पों और करियर की संभावनाओं से परिचित होने का अवसर दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें