Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट!
W 𝕏 f
होम महासमुंद Guru Balakdas Jayanti: समारोह में शामिल हुए विधाय…
Yogeshwar Raju Sinha at Guru Balakdas Jayanti (Image source: Keertiman Media)
Yogeshwar Raju Sinha at Guru Balakdas Jayanti (Image source: Keertiman Media)
महासमुंद

Guru Balakdas Jayanti: समारोह में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कहा- महापुरुषों के विचारों को जीवन में उतारना जरूरी

Guru Balakdas Jayanti: महासमुंद के ग्राम गुड़ेलाभाठा में गुरु बालकदास जयंती समारोह आयोजित हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनके विचारों और सामाजिक योगदान को याद करते हुए युवाओं से प्रेरणा लेने की अपील की।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
04 Sep 2026, 07:11 PM
महासमुंद
Guru Balakdas Jayanti: ग्राम गुड़ेलाभाठा में शुक्रवार को गुरु बालकदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने गुरु बालकदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके सामाजिक योगदान और विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने गुरु बालकदास जी के जीवन और उनके समाज सुधार से जुड़े कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एकता, समानता और जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

समाज में एकता और जागरूकता का दिया संदेश

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि गुरु बालकदास जी का पूरा जीवन समाज में समानता, भाईचारे, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने समाज को संगठित करने के साथ लोगों में आत्मसम्मान और जागरूकता की भावना पैदा करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि गुरु बालकदास जी ने किसानों के साथ हो रहे अत्याचार और भुखमरी के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही शिक्षा का प्रसार, सामाजिक सद्भाव और दमनकारी नीतियों के विरोध के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल उन्हें याद करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

युवाओं से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने शिक्षा को समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन संघर्ष, विचारों और योगदान से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने लोगों से आपसी भेदभाव को दूर कर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और एकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि गुरु बालकदास जी के बताए रास्ते पर चलकर समाज को अधिक सशक्त, समरस और विकसित बनाया जा सकता है।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में ग्राम गुड़ेलाभाठा के सामाजिक पदाधिकारी अध्यक्ष हीरासिंह कुर्रे, संरक्षक गुरु कुंजन दास मारकंडे, उपाध्यक्ष टीकेश्वर बंजारे, कोषाध्यक्ष बीर सिंग जोगी और सचिव तोमेश कुर्रे सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री निर्भय नायक, कमल कौशिक, दिनेश्वर साहू, मुनगासेर सरपंच रितु निषाद, सोसाइटी अध्यक्ष छबिंद्र पटेल, देवेन्द्र राय, ताराचंद पटेल, टीकम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजजन उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें