Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज Cyber Crime: म्यूल अकाउंट से जुड़ा साइबर ठगी का मामला, पांच राज्यों की शिकायतों से खुलासा Crime News: कांकेर की लौह खदान में आगजनी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज Cyber Crime: म्यूल अकाउंट से जुड़ा साइबर ठगी का मामला, पांच राज्यों की शिकायतों से खुलासा Crime News: कांकेर की लौह खदान में आगजनी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: नगर के दुर्गा पंडालों में विधायक…
Yogeshwar Raju Sinha at Durga Pandal (Image Source: Keertiman Media)
Yogeshwar Raju Sinha at Durga Pandal (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund News: नगर के दुर्गा पंडालों में विधायक ने पहुंचकर की पूजा-अर्चना, की सुख-समृद्धि की कामना

Mahasamund News: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा नेताओं, पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

क
प्रकाशित: 16 Oct 2026, 02:49 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी के समक्ष शीश नवाकर महासमुंद सहित पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।

दुर्गा पंडालों में दिख रहा भक्ति और उत्साह का माहौल 

नवरात्रि के दौरान महासमुंद नगर में चारों ओर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दुर्गा पंडालों में आकर्षक सजावट, धार्मिक कार्यक्रमों और भक्ति गीतों के बीच माता की आराधना की जा रही है। पूरे नगर में आस्था और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नवरात्रि पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व शक्ति, भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। साथ ही यह पर्व समाज में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

विधायक ने माता रानी से प्रार्थना की कि महासमुंद सहित पूरे क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली आए और नवरात्रि का यह पावन पर्व सभी के लिए नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए।

भाजपा नेताओं सहित अन्य लोग रहे मौजूद 

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, पीयूष साहू, दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, अमित साहू, रामेश्वर पटवा, गुड्डा सिन्हा, शुभम पांडे सहित अन्य उपस्थित थें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें