Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार Murder Case: 7 साल की मासूम के हत्या के आरोपी गिरफ्तार, उग्र ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार Murder Case: 7 साल की मासूम के हत्या के आरोपी गिरफ्तार, उग्र ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Women Empowerment Program: छत्तीसगढ़ कलार समाज मह…
Keertiman Media
Keertiman Media
महासमुंद

Women Empowerment Program: छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच का प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम 31 को

Women Empowerment Program: छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षिका, अधिकारी-कर्मचारी और महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद और अतिथियों के उद्बोधन भी होंगे। आयोजन में प्रदेशभर के सामाजिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 23 Oct 2026, 03:06 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Women Empowerment Program: छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच की ओर से आगामी 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को एक भव्य प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन समाज की उन महिलाओं के सम्मान में रखा गया है जो डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, द्वितीय श्रेणी अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षिका तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में अपनी सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं। राजराजेश्वर कार्तवीर्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन और माता बहादुर कलारिन के आशीर्वाद से होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 10:00 बजे से होगा। आयोजन समिति ने प्रदेशभर के स्वजाति बंधुओं और बहनों से इस समारोह में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

भव्य गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए कई प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि और सामाजिक दिग्गज उपस्थित रहेंगे।

  • मुख्य अतिथि: संगीता सिन्हा विधायक, संजारी बालोद

  • अध्यक्षता: प्रमिला पुनीत सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष, महिला मंच एवं युवराज सिन्हा (प्रदेश अध्यक्ष)

  • विशेष अतिथि: द्वारिकाधीश यादव विधायक, खल्लारी

  • अतिविशिष्ट अतिथि: संपत अग्रवाल विधायक, बसना, पुरन्दर मिश्रा विधायक, उत्तर रायपुर, राजु सिन्हा विधायक, महासमुन्द और रामदुलारी सिन्हा सभापति, जिला पंचायत महासमुन्द।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ कलार समाज के तमाम प्रदेश संरक्षक, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, युवा मंच के पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्ष भी इस समारोह में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा (समय-सारणी)

  • प्रातः 10:00 बजे: दीप प्रज्वलन

  • 10:30 से 11:00 बजे: अतिथि स्वागत

  • 11:00 से 12:30 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद

  • 12:00 से 02:00 बजे: आगंतुक अतिथियों का स्वागत और उद्बोधन

  • 02:00 से 03:30 बजे: प्रतिभा सम्मान समारोह

  • 03:30 से 04:00 बजे: आभार प्रदर्शन एवं समापन

आयोजन प्रबंधन एवं संचालन 

कार्यक्रम को सफलताי पूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है। कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में अशोक सिन्हा (प्रदेश संयोजक, आदर्श विवाह जनगणना प्रकोष्ठ) और यशवंत सिन्हा कमान संभालेंगे। वहीं, मंच का कुशल संचालन लेखिका सिन्हा, विद्या सिन्हा, पुष्पांजली सिन्हा, धनेश्वरी सिन्हा और लता सिन्हा दीवान द्वारा किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें