Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज Cyber Crime: म्यूल अकाउंट से जुड़ा साइबर ठगी का मामला, पांच राज्यों की शिकायतों से खुलासा Crime News: कांकेर की लौह खदान में आगजनी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज Cyber Crime: म्यूल अकाउंट से जुड़ा साइबर ठगी का मामला, पांच राज्यों की शिकायतों से खुलासा Crime News: कांकेर की लौह खदान में आगजनी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने
W 𝕏 f
होम › केंद्र सरकार › Women Empowerment: सूरजपुर की सुनीता गुप्ता बनीं …
Sunita Gupta Success Story Under Bihan Yojana(Image Source: CGDPR)
Sunita Gupta Success Story Under Bihan Yojana(Image Source: CGDPR)
केंद्र सरकार

Women Empowerment: सूरजपुर की सुनीता गुप्ता बनीं आत्मनिर्भर, बिहान योजना से शुरू किया किराना व्यवसाय

Women Empowerment: सूरजपुर जिले की सुनीता गुप्ता ने बिहान योजना के तहत बैंक ऋण लेकर किराना दुकान शुरू की। गायत्री स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने करीब 60 हजार रुपए का मुनाफा कमाया और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की।

स
प्रकाशित: 16 Oct 2026, 02:49 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Women Empowerment: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रहा है। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नियमित बचत, आपसी सहयोग और बैंक ऋण जैसी सुविधाएं महिलाओं को आजीविका के नए अवसर दे रही हैं। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरंधा की सुनीता गुप्ता की कहानी इस बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है। परिवार की सीमित आय के बीच घर की जरूरतें पूरी करना सुनीता के लिए चुनौतीपूर्ण था। 

किराना दुकान से सुनीता ने कमाए ₹60 हजार मुनाफा

आमदनी का अतिरिक्त स्रोत विकसित करने की इच्छा से वे गायत्री स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह में नियमित बचत और सदस्यों के सहयोग से उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला। बिहान योजना के तहत बैंक ऋण प्राप्त कर उन्होंने किराना दुकान शुरू की। सुनीता की मेहनत और बेहतर व्यवसाय संचालन से दुकान धीरे-धीरे आगे बढ़ी, इससे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली और उन्होंने अब तक लगभग 60 हजार रुपए का मुनाफा अर्जित किया है। 

बिहान योजना से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति

व्यवसाय से हुई आमदनी ने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ दुकान का विस्तार करने का उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया है, सुनीता गुप्ता बताती हैं कि बिहान से मिली सहायता ने उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया। वे मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि शासन की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का संबल दे रही हैं।

स्व-सहायता समूह से बढ़ी आत्मनिर्भरता

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा की कहानी’ श्रृंखला में सुनीता गुप्ता की यह सफलता बताती है कि स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अपनी मेहनत और उद्यम से परिवार की आय बढ़ाने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम बढ़ा सकती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें