Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Saras Mela: खैरागढ़ में लगेगा 1 नवंब…
Saras Mela in Khairaga(Image Source: AI Photo)
Saras Mela in Khairaga(Image Source: AI Photo)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Saras Mela: खैरागढ़ में लगेगा 1 नवंबर से तीन दिवसीय मेला, महिला समूहों के उत्पादों की होगी बिक्री

Chhattisgarh Saras Mela: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर 2026 तक जिला स्तरीय सरस मेले का आयोजन होगा। राजा फतेह सिंह खेल मैदान में लगने वाले इस मेले में महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी।

स
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 02:58 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Saras Mela: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के अंतर्गत जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा जिला स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन 1 से 3 नवंबर 2026 तक राजा फतेह सिंह खेल मैदान, खैरागढ़ में किया जाएगा। मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, उनके आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना तथा स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों का विस्तार करना है।

स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

सरस मेले में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार कपड़े, बैग-पर्स, पापड़-बड़ी, अचार, मसाले, पान के व्यंजन, शुद्ध बेसन, दाल, मिट्टी के दीये, बांस कला से निर्मित सामग्री, डेयरी उत्पाद, जैविक सब्जियां, फल तथा जैविक चावल सहित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर व्यापारिक अवसर प्राप्त करने का मंच मिलेगा।

छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ फास्ट फूड का भी मिलेगा स्वाद

मेले में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां आगंतुक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ चाट, गुपचुप, भेल, चाय-कॉफी, फास्ट फूड एवं साउथ इंडियन व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। स्थानीय खानपान और पारंपरिक स्वाद के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध खाद्य संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रतिदिन सुबह 11 से रात 10 बजे तक चलेगा मेला

तीन दिवसीय सरस मेला 1 नवंबर से 3 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन में आम नागरिकों को एक ही स्थान पर ग्रामीण उत्पादों की खरीदारी और विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' द्वारा जिले के नागरिकों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी करने तथा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में सहभागी बनने की अपील की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें