Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Illegal Injection Smuggling: मुरैना में नशे के इंजेक्शनों का बड़ा खेल, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े 2856 इंजेक्शन Murder Case: जंगल में खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हमले की आशंका CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्रामीण, हमले में हाथ-कंधे पर गंभीर चोट Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Illegal Injection Smuggling: मुरैना में नशे के इंजेक्शनों का बड़ा खेल, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े 2856 इंजेक्शन Murder Case: जंगल में खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हमले की आशंका CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्रामीण, हमले में हाथ-कंधे पर गंभीर चोट
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Mahasamund News : आशीर्वाद का दीया अभियान से जुड़ी…
Women making clay diyas ( Image Source - PRO )
Women making clay diyas ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Mahasamund News : आशीर्वाद का दीया अभियान से जुड़ीं बिहान की महिलाएं, दीपावली से पहले ही मिली खुशियों की रोशनी

Mahasamund News: जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत मिट्टी के दीये तैयार कर रही हैं। लड्डू गोपाल समूह को 37 हजार दीयों का ऑर्डर मिला है, जबकि अन्य क्लस्टरों को भी बड़ी संख्या में काम मिला है।

क
प्रकाशित: 16 Sep 2026, 01:55 PM · अपडेट: 01 Nov 2026, 06:43 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: मिट्टी को आकार देती उंगलियां, आंखों में आत्मनिर्भरता का सपना और मन में सेवा का संकल्प महासमुंद जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियां इन दिनों कुछ ऐसा ही कर रही हैं। उनके हाथों से आकार ले रहा हर दीया सिर्फ मिट्टी का दीपक नहीं, बल्कि संकल्प, स्वावलंबन और आभार की रोशनी का प्रतीक बन रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम ने जिले की समूह की महिलाओं के जीवन में भी खुशियों का उजाला किया है। दीयों के मिले बड़े ऑर्डर ने महिलाओं को दीपावली से पहले ही दीपावली मनाने का अवसर दे दिया है।

लड्डू गोपाल समूह को मिला 37 हजार दीयों का ऑर्डर 

महासमुंद जिले के लड्डू गोपाल स्व-सहायता समूह की दीदियों को 37 हजार दीये बनाने का ऑर्डर मिला है। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्लस्टरों में भी बड़ी संख्या में दीयों के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। खल्लारी क्लस्टर को 8 हजार, खम्हरिया को 7 हजार, कोमाखान को 10 हजार और तेंदुकोना को 9 हजार दीयों का ऑर्डर मिला है। एक दीये की कीमत 1 रुपये निर्धारित है। महिलाओं के लिए यह सिर्फ आय का माध्यम नहीं, बल्कि अपने हुनर को पहचान दिलाने और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने का अवसर भी है।

हमारे हाथों का दीया बनेगा आभार का संदेश 
समूह की अध्यक्ष भोज बाई चक्रधारी ने भावुक होकर बताया कि हम मिट्टी से दीये बनाते हैं, लेकिन इस बार इन दीयों के साथ हमारे मन की भावनाएं भी जुड़ी हैं। हमारे हाथों से बने ये दीये जब जलेंगे, तो यह हमारे लिए गर्व और खुशी की बात होगी। हमें दीपावली से पहले ही दीपावली मनाने का अवसर मिल रहा है। मेहनत का ऑर्डर मिला है, आमदनी का रास्ता खुला है और हमारे बनाए दीये सेवा एवं संकल्प की इस भावना को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही रमा चक्रधारी, गायत्री सिन्हा, योगेश्वरी दीवान, कविता दीवान, सुनीता सिन्हा का कहना है कि उनके द्वारा तैयार किए जा रहे ये दीये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार और सेवा-संकल्प की भावना का संदेश लेकर रोशनी फैलाएंगे। उनके लिए यह केवल दीया बनाना नहीं, बल्कि अपने श्रम और हुनर के माध्यम से एक बड़े सामाजिक आयोजन में सहभागी बनने का अवसर है।

17 सितंबर को महासमुंद में जलेगा 6 लाख आशीर्वाद का दीया

उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर को शाम महासमुंद जिले में 6 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित किए जाएंगे। मंदिरों, चैक-चैराहों, ग्राम पंचायतों, पीडीएस भवनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ घर-घर दीया जलाने का आह्वान किया गया है। इन लाखों दीयों की रोशनी में उन महिलाओं के श्रम की चमक भी शामिल होगी, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इन्हें अपने हाथों से आकार दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें