Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › School Holiday: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट…
School holiday in MCB district due to heavy rain alert(Image Source: Social Media)
School holiday in MCB district due to heavy rain alert(Image Source: Social Media)
राज्य सरकार

School Holiday: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, MCB जिले के स्कूलों में कल छुट्टी

School Holiday: भारी बारिश और तेज हवाओं के अलर्ट के चलते मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में 29 अक्टूबर 2026 को सभी सरकारी और निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।

स
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 02:55 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
School Holiday: छत्तीसगढ़ राज्य में भारी वर्षा एवं तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। 
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा एवं तेज हवाओं का प्रभाव रहने की संभावना व्यक्त की गई है। 

MCB जिले के सभी स्कूलों में गुरुवार को अवकाश

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से विद्यार्थियों को होने वाली संभावित परेशानियों एवं जोखिम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शालाओं, माध्यमिक शालाओं, हाई स्कूलों एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में गुरुवार को शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अवकाश रहेगा।

शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा अवकाश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त एक दिवसीय अवकाश केवल विद्यार्थियों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के लिए लागू होगा। यह अवकाश शिक्षकों, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों, कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिए लागू नहीं होगा। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय मौसम की चेतावनी के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संभावित अप्रिय परिस्थितियों से बचाव के उद्देश्य से लिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें