Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा
W 𝕏 f
होम सेहत Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों …
BRICS Summit in New Delhi ( Image Source: AI Photo )
BRICS Summit in New Delhi ( Image Source: AI Photo )
🔴 BREAKING सेहत

Delhi School Holiday: शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टियों की सूची जारी, एक साथ तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

Delhi School Holidays: दिल्ली के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 11 सितंबर 2026 को BRICS शिखर सम्मेलन के चलते छुट्टी रहेगी। इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने से छात्रों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिलेगा।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
07 Sep 2026, 10:42 AM
नई दिल्ली
Delhi School Holidays: सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सितंबर में तीन दिन लगातार छुट्टियां रहेंगी। शिक्षा निदेशालय ने 11 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन को देखते हुए दी गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, 11 सितंबर शुक्रवार को दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकार से सहायता प्राप्त और बिना सहायता वाले मान्यता प्राप्त निजी स्कूल भी इस दिन बंद रहेंगे। 

BRICS समिट के चलते तीन दिन स्कूल बंद

12 और 13 सितंबर को भी स्कूल बंद 11 सितंबर की छुट्टी के बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार है। इसके अगले दिन 13 सितंबर को रविवार होने के कारण स्कूलों में नियमित अवकाश रहेगा। इस तरह छात्रों को शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिन स्कूल नहीं जाना होगा। BRICS समिट को लेकर लिया गया फैसला दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। सम्मेलन में कई देशों के शीर्ष नेता और प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। इसे देखते हुए राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 

11 सितंबर को स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद

इसी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से भी 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में छुट्टी घोषित की गई थी। अब शिक्षा निदेशालय के सर्कुलर से स्कूलों को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक विकास कालिया के अनुसार, 11 सितंबर को निदेशालय के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों और स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसमें सरकारी सहायता प्राप्त तथा बिना सहायता वाले मान्यता प्राप्त निजी स्कूल भी शामिल हैं। 

भारत करेगा BRICS समिट की मेजबानी

12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS सम्मेलन BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। भारत इस वर्ष 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। सम्मेलन में BRICS के सदस्य और सहयोगी देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि तथा कारोबारी जगत से जुड़े लोग शामिल होंगे।
BRICS मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह से बना था। बाद में इसमें कई अन्य देशों को भी शामिल किया गया और समूह का दायरा बढ़ा है। सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, सहयोग और अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें