Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Blind Murder: बीस दिन पहले अस्पताल से चोरी गई बाइक के साथ जंगल में मिली युवक की जली हुई लाश Crime News: सूरजपुर में छठ घाट के पास मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता Rewa News: नहर में डुबने से दो जुड़वा भाइयाें की मौत हत्या या आत्महत्या? दोस्तों की भूमिका पर सवाल Raipur Crime News: सूने मकान को बनाया निशाना, सोने की चेन और 89 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार Theft Case: पड़ोसन ने ही घर से उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, पति समेत 3 गिरफ्तार CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Blind Murder: बीस दिन पहले अस्पताल से चोरी गई बाइक के साथ जंगल में मिली युवक की जली हुई लाश Crime News: सूरजपुर में छठ घाट के पास मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता Rewa News: नहर में डुबने से दो जुड़वा भाइयाें की मौत हत्या या आत्महत्या? दोस्तों की भूमिका पर सवाल Raipur Crime News: सूने मकान को बनाया निशाना, सोने की चेन और 89 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार Theft Case: पड़ोसन ने ही घर से उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, पति समेत 3 गिरफ्तार CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Bilaspur News: 44.50 लाख के दावे पर 36,300 रुपए क…
Tribunal decision on compensation (Image Source: AI Photo)
Tribunal decision on compensation (Image Source: AI Photo)
बिलासपुर

Bilaspur News: 44.50 लाख के दावे पर 36,300 रुपए का मुआवजा, ट्रिब्यूनल ने भाई-बहन को नहीं माना आर्थिक रूप से आश्रित

Bilaspur News: मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अविवाहित युवक सुखनाथ के भाई और बहन को 36,300 रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। दोनों ने 44.50 लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन आर्थिक रूप से मृतक पर निर्भर नहीं होने के कारण आश्रितता का दावा खारिज कर दिया गया। बीमा कंपनी को 8% वार्षिक ब्याज के साथ 30 दिनों में राशि जमा करनी होगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Nov 2026, 12:45 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bilaspur News: एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अविवाहित युवक के भाई और बहन को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 36,300 रुपए का मुआवजा देने का आदेश सुनाया है। दोनों ने इस मामले में 44 लाख 50 हजार रुपए के मुआवजे की मांग की थी, लेकिन अधिकरण ने पाया कि वे मृतक पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं थे। बिलासपुर के अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी नीरू सिंह ने यह फैसला सुखनाथ की मौत से जुड़े केस में दिया है।

कैसे हुआ था हादसा 

यह घटना 28 जुलाई 2025 को शाम करीब चार बजे की है। कोरबा जिले के बांगो थाना इलाके में ग्राम मदनपुर के पास सुखनाथ अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। वह दीपका में अपने कार्यस्थल से सूरजपुर जिले के ग्राम तारा स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक स्वराज माजदा वाहन (CG-10-BW-3921) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि वाहन चालक लोकेश्वर केंवट लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। इस हादसे में सुखनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। सुखनाथ के माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका था। इसके बाद उसके भाई नरेंद्र कुमार और बहन रीता ने मोटरयान अधिनियम की धारा 166 के तहत मुआवजे के लिए दावा पेश किया।

भाई कमाता है और बहन की हो चुकी थी शादी 

सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस की ओर से यह दलील दी गई कि मृतक का भाई बालिग है और खुद कमाता है, जबकि बहन शादीशुदा है। गवाही के वक्त भाई नरेंद्र ने खुद बताया कि वह कुली और मजदूरी का काम करता है, जिससे उसे रोजाना 200 से 250 रुपए की कमाई होती है। वहीं, बहन रीता की शादी हादसे से पहले ही हो चुकी थी और वह अपने ससुराल में रह रही थी। अधिकरण ने इस पहलू पर साफ कहा कि केवल एक ही राशन कार्ड होना या साथ में एक घर में रहने का प्रमाण किसी को आर्थिक रूप से आश्रित साबित नहीं करता।

अधिकरण ने अपनी टिप्पणी में यह तो माना कि वाहन चालक की लापरवाही की वजह से दुर्घटना हुई और इसमें सुखनाथ की मौत हुई। हालांकि, आश्रितता की क्षति (लॉस ऑफ डिपेंडेंसी) का दावा खारिज कर दिया गया।

फैसले के तहत आवेदकों को दो मदों में कुल 36,300 रुपए दिए जाएंगे:

  • संपदा की क्षति (Loss to Estate): 18,150 रुपए

  • अंत्येष्टि व्यय (Funeral Expenses): 18,150 रुपए

अधिकरण ने बीमा कंपनी को निर्देश दिया है कि वह 30 दिनों के भीतर यह राशि जमा करे। इस रकम पर 9 सितंबर 2025 से भुगतान की तारीख तक 8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। मिलने वाली कुल राशि भाई और बहन के बीच बराबर-बराबर बांटी जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें