Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Bastar floods: बाढ़ से धान की फसल तबाह, किसानों न…
Flood Damage in Bastar Farms(Image Source: Keertiman Media)
Flood Damage in Bastar Farms(Image Source: Keertiman Media)
जगदलपुर (बस्तर) Featured

Bastar floods: बाढ़ से धान की फसल तबाह, किसानों ने मांगा 65 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा

Bastar floods: बस्तर में बाढ़ से धान की फसल बर्बाद होने के बाद किसान मुआवजे और कृषि ऋण माफी की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने प्रति एकड़ 65,100 रुपए मुआवजा, फसल बीमा की राशि सात दिनों में देने और क्षतिग्रस्त मकानों व कृषि उपकरणों के नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 06:54 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bastar floods: बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इंद्रावती नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में फसल बह गई, तो कुछ जगहों पर रेत जमा होने से खेती करना मुश्किल हो गया है। नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर किसान लगातार जगदलपुर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने बाढ़ प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने के साथ कृषि ऋण माफ करने, क्षतिग्रस्त मकानों की भरपाई और कृषि उपकरणों के नुकसान का भुगतान करने की मांग की है। किसान संघ का कहना है कि मौजूदा राहत से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है।

प्रति एकड़ 65,100 रुपए मुआवजे की मांग

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष नील कुमार बघेल के मुताबिक, डोंगाघाट, छेपड़ागुड़ा, मकावांड, गुड़ापुड़ा, तारापुर और बजावांड समेत इंद्रावती नदी के किनारे बसे इलाकों में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। कई किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है, जबकि खेतों में रेत भरने से अगली फसल की तैयारी भी चुनौती बन गई है। किसान संघ ने मांग की है कि फसल नुकसान के बदले प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के समर्थन मूल्य के आधार पर 65 हजार 100 रुपए का मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य कृषि ऋण माफ करने, मकान क्षति के लिए पर्याप्त सहायता देने और बाढ़ में खराब हुए कृषि उपकरणों की भरपाई करने की मांग भी उठाई गई है। संघ ने फसल बीमा की राशि सात दिनों के भीतर किसानों के खातों में पहुंचाने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसान अगली खेती की तैयारी कर सकें।
   किसान मांगों को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते हुए

 
प्रशासन का दावा, एक से दो सप्ताह में मिल सकती है राहत 

दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे के लिए 25 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। फसल नुकसान का सर्वे अभी जारी है और कुछ तहसीलों से संबंधित प्रकरण ट्रेजरी में भेजे जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, अगले एक से दो सप्ताह के भीतर किसानों को फसल क्षति का मुआवजा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, किसानों को वास्तविक राहत कब तक मिलती है, यह सर्वे और भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने पर निर्भर करेगा। बाढ़ के बाद खेतों में हुए नुकसान ने किसानों की अगली फसल की चिंता बढ़ा दी है। अब उनकी नजर प्रशासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता पर है, ताकि बर्बाद हुई फसल के नुकसान से उबरकर खेती का काम फिर शुरू किया जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें