"मुआवजे की मांग" के लिए 26 परिणाम मिले
रायपुर
फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत : 2 साथी झुलसे, मुआवजे की मांग पर गेट के सामने धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण
धरसींवा क्षेत्र स्थित जरौदा की नूतन इस्पात फैक्ट्री में करंट लगने से एक मजदूर अनिल यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को 40 लाख रुपये मुआवजा और बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी लेने की मांग की।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastar floods: बाढ़ से धान की फसल तबाह, किसानों ने मांगा 65 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा
Bastar floods: बस्तर में बाढ़ से धान की फसल बर्बाद होने के बाद किसान मुआवजे और कृषि ऋण माफी की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने प्रति एकड़ 65,100 रुपए मुआवजा, फसल बीमा की राशि सात दिनों में देने और क्षतिग्रस्त मकानों व कृषि उपकरणों के नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है।
रायपुर संभाग
Arang News: बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में उतरे, डॉ. डहरिया
Arang News: आरंग के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राहत, फसल नुकसान के सर्वे और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
राष्ट्रीय
Sehore Gas Leak: पुराने सिलेंडरों से फैली जहरीली गैस, ग्रामीण परेशान और किसानों को लाखों का नुकसान
Sehore Gas Leak: लसुडिया खास में मौजुद नगरपालिका के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 48 घंटे के अंदर दो बार क्लोरीन गैस का रिसाव होने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
जांजगीर-चांपा
Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा के चाम्पा थाना में पुलिस हिरासत में युवक शिव सहिस की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जांच और मुआवजे की मांग की है। वहीं पुलिस ने तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात कही है। मामले की जांच जारी है।
शिक्षा
IIT Delhi: दिल्ली में छात्र प्रदर्शन जारी, पुलिस पर निगरानी के आरोप
IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र स्वतंत्र जांच, संस्थान के अधिकारियों पर कार्रवाई और परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने पुलिस पर निगरानी का आरोप लगाया है और आंदोलन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के दावों को खारिज किया है।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का मामला गर्माया : राहुल के बाद अब CJP प्रमुख ने भी मांगा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले और छात्रों की मांगों को लेकर आयोजित किया गया था।
कोरिया
किसानों का प्रदर्शन : 8 साल से अटका मुआवजा, कोरिया के भूमि मालिकों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
कोरिया जिले में नेशनल हाईवे निर्माण के लिए 2018 में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिलने से 11 प्रभावित किसान आंदोलन पर उतर आए हैं। किसानों का आरोप है कि वर्षों से आवेदन और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। उन्होंने जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: छतरपुर में 15 दिनों से चल रहा जल सत्याग्रह समाप्त
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ छतरपुर में चल रहा विरोध प्रदर्शन पुलिस ने खत्म करा दिया है। बराना नदी के किनारे से प्रदर्शनकारियों को हटाकर घर भेजा गया।
बिलासपुर
तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
बिलासपुर के रतनपुर स्थित अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर काम कर रही महिला मजदूर महिमा कोसले की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर भी पलट गया। परिजनों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप लगाते हुए सरकार और एनएच प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
रायपुर संभाग
बारिश से पहली धान बोवाई प्रभावित, दूसरी जुताई कर फिर खेतों में उतरे किसान
आरंग विधानसभा क्षेत्र में तेज बारिश के कारण धान की पहली बोवाई प्रभावित हो गई। कई गांवों में बीज बहने और फसल खराब होने के बाद किसान अब दूसरी जुताई कर दोबारा धान बोवाई में जुट गए हैं। बढ़ती लागत और अतिरिक्त मेहनत के बावजूद किसानों का हौसला कायम है।
दुर्ग
करंट ने छीनी इंजीनियर की जिंदगी : ड्यूटी के दौरान गई जान, BSP में हादसे के बाद यूनियन ने खोला मोर्चा
भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल विभाग में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से जूनियर इंजीनियर विनोद कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। परिजनों ने मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है, वहीं प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।