Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Jagdalpur News: नगरनार प्लांट के काले पानी से खेत…
Farmers protest over crop damage in Nagarnar(Image Source: social media)
Farmers protest over crop damage in Nagarnar(Image Source: social media)
जगदलपुर (बस्तर)

 Jagdalpur News: नगरनार प्लांट के काले पानी से खेती पर संकट, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Jagdalpur News: नगरनार स्टील प्लांट से निकलने वाले कथित केमिकल युक्त काले पानी से नगरनार और कस्तूरी क्षेत्र के किसानों की फसल प्रभावित होने का मामला सामने आया है। किसानों ने 2 हजार से 2,500 एकड़ तक नुकसान का दावा करते हुए NMDC प्रबंधन से पानी रोकने, मुआवजा देने और क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की है।

भ
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 05:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Jagdalpur News: बस्तर के नगरनार और आसपास के गांवों में किसान पिछले चार-पांच वर्षों से एक गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि नगरनार स्टील प्लांट से निकलने वाला केमिकल युक्त काला पानी खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। इस बार बाढ़ की मार झेल चुके किसानों को बची हुई फसल से भी हाथ धोना पड़ा है। लगातार हो रहे नुकसान ने उनकी आर्थिक स्थिति को और मुश्किल में डाल दिया है। किसानों के अनुसार, कस्तूरी क्षेत्र में करीब 500 से 700 एकड़ कृषि भूमि की फसल प्रभावित हुई है। वहीं, नगरनार और आसपास के इलाकों को मिलाकर नुकसान का दायरा लगभग 2 हजार से 2,500 एकड़ तक बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार NMDC प्रबंधन और जिला प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

पहले मिलता था मुआवजा, अब वह भी बंद

 प्रभावित किसानों का कहना है कि पहले फसल खराब होने पर उन्हें कुछ आर्थिक सहायता दी जाती थी, लेकिन अब यह राशि मिलनी भी बंद हो गई है। ऐसे में हर साल फसल को नुकसान उठाने के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है। उनका आरोप है कि खेतों में पहुंचने वाला काला पानी खेती को प्रभावित कर रहा है और इसके कारण उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

NMDC प्रबंधन के सामने रखीं तीन मांगें 

लगातार बढ़ती परेशानी को लेकर किसानों ने NMDC प्रबंधन से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख मांगें उठाईं। किसानों ने कहा कि खेतों की ओर बहकर आने वाले काले पानी को तत्काल रोका जाए, प्रभावित फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए और पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हुए खेतों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत कराई जाए।

आठ दिन में जवाब देने का आश्वासन

 किसान लक्ष्मण सेठिया के मुताबिक, प्रबंधन ने उनकी मांगों को आगे बढ़ाते हुए आठ दिनों के भीतर जवाब देने का भरोसा दिलाया है। हालांकि, किसानों का कहना है कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस कार्रवाई चाहिए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे एक बार फिर NMDC गेट के सामने आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल किसानों की नजर प्रबंधन के जवाब और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें