Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदली जिंदगी, बस्तर में पहली बार बदला गया हार्ट वॉल्व स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदली जिंदगी, बस्तर में पहली बार बदला गया हार्ट वॉल्व स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद
W 𝕏 f
होम रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आ…
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा
🔴 BREAKING रायगढ़

स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। हादसे में दो श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jul 2026, 03:29 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर औद्योगिक हादसा सामने आया है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। हादसे में दो श्रमिकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे की है। रोजाना की तरह मजदूर प्लांट में अपने काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से गर्म पदार्थ की चपेट में आने से चार श्रमिक घायल हो गए।

चार श्रमिक झुलसे, मची अफरा-तफरी

हादसे में प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह और गुड्डू नामक श्रमिक झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने तुरंत इसकी जानकारी प्लांट प्रबंधन को दी, जिसके बाद पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। घायल श्रमिकों को तत्काल इलाज के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चारों में से दो श्रमिकों को ज्यादा चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने शुरू की जांच 

हादसे की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस टीम और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलसे हैं। इनमें दो श्रमिक अधिक प्रभावित हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच आगे भी जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें