Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा, आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई गिरफ्तार Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप
W 𝕏 f
होम › गौरेला-पेंड्रा-मरवाही › लूट-हत्या केस : 1157 ग्राम चांदी बरामद, गिरफ्तार …
प्रदीप सोनी हत्याकांड में बड़ा खुलासा
प्रदीप सोनी हत्याकांड में बड़ा खुलासा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

लूट-हत्या केस : 1157 ग्राम चांदी बरामद, गिरफ्तार आरोपियों की संख्या हुई 8

कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूटकांड मामले में पुलिस ने झारखंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1157 ग्राम चांदी बरामद की गई है, जिसे मुख्य आरोपियों ने लूट के बाद बेचा था। इस कार्रवाई के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jun 2026, 06:47 PM · अपडेट: 12 Oct 2026, 02:11 AM
पेंड्रा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में ज्वेलरी कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक और अहम कड़ी तक पहुंचने का दावा किया है। जांच के दौरान लूटे गए चांदी के आभूषण खरीदने वाले आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 1157 ग्राम चांदी बरामद की गई है। इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। 26 मई 2026 को कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी पर बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

पुलिस की जांच जारी

घटना के बाद पेंड्रा थाना पुलिस ने हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली जानकारी और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मनीष मंडल ने लूट के दौरान हासिल किए गए चांदी के आभूषण झारखंड के मोहनपुर निवासी विजय पोद्दार को बेच दिए थे। इस सुराग के आधार पर पुलिस की टीम बिहार और झारखंड रवाना हुई और विजय पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 957 ग्राम पिघली हुई चांदी और 194 ग्राम वजन की तीन जोड़ी चांदी की पायल जब्त की है। बरामद चांदी का कुल वजन 1157 ग्राम बताया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

विभिन्न जिलों के लोग शामिल

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस बहुचर्चित हत्याकांड और लूटकांड में इससे पहले सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों के लोग शामिल हैं। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूट और चोरी जैसे अपराधों के मामले दर्ज हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा लूट के माल को खपाने की प्रक्रिया किस तरह संचालित की गई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें