Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Delhi Tilak Nagar Murder: 21 वर्षीय युवती की चाकू…
दिल्ली के तिलक नगर में मॉडल की हत्या
दिल्ली के तिलक नगर में मॉडल की हत्या
राष्ट्रीय

Delhi Tilak Nagar Murder: 21 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या

Delhi Tilak Nagar Murder: 21 वर्षीय छात्रा और मॉडल मुस्कान की घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप उसके जिम ट्रेनर इमरान पर है, जिसकी तलाश में पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

स
प्रकाशित: 27 Aug 2026, 12:50 PM · अपडेट: 14 Oct 2026, 05:33 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Delhi Tilak Nagar Murder: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार रात 21 वर्षीय युवती की उसके घर में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। वह पढ़ाई के साथ मॉडलिंग भी करती थी। पुलिस के मुताबिक, मुस्कान पर चाकू से हमला किया गया। इस मामले में उसके 
जिम ट्रेनर इमरान पर आरोप लगा है। पुलिस हत्या की वजह का पता लगा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:- Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, प्रेमिका ने भी काटा गला, जांच में जुटी पुलिस

घर में अकेली मुस्कान पर हमला

घटना के समय मुस्कान घर में अकेली थी। उसका घर एक इमारत की दूसरी मंजिल पर है। आरोप है कि इमरान ने उस पर चाकू से हमला किया और फरार हो गया। मुस्कान की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। वह घर में गंभीर रूप से घायल मिली। पड़ोसी उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बहन ने दोस्त को दी हमले की सूचना

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस एडिशनल डीसीपी गुप्ता ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतका कुछ समय से एक-दूसरे को जानते थे। बहन ने दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी, मुस्कान के दोस्त अमन ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। चंडीगढ़ में रहने वाली मुस्कान की बड़ी बहन ने अमन को फोन कर तुरंत उसके घर पहुंचने को कहा।

आरोपी पर परेशान करने का आरोप

मुस्कान पढ़ाई के साथ मॉडलिंग करती थी। इमरान उसके जिम में ट्रेनर था। दोस्त ने उस पर मुस्कान को परेशान करने का आरोप लगाया है। बात करने से मना करने पर वह उसका पीछा करता था। वह बार-बार उससे संपर्क भी करता था।

शादी के लिए दबाव का आरोप

शादी के लिए दबाव का आरोप मुस्कान के दोस्त ने इमरान पर शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मुस्कान उससे दूरी बनाना चाहती थी। इसके बावजूद वह लगातार संपर्क करने की कोशिश करता था। परिजनों के मुताबिक, इमरान पहले भी मुस्कान को परेशान कर चुका था। इसलिए वारदात के बाद परिवार ने उस पर संदेह जताया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें