Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, प्रेमिका ने भी काटा गला, जांच में जुटी पुलिस Bastar Leopard Cubs: जंगलों में मादा तेंदुआ अपने दोनों नवजात बच्चों को संग ले गई Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, प्रेमिका ने भी काटा गला, जांच में जुटी पुलिस Bastar Leopard Cubs: जंगलों में मादा तेंदुआ अपने दोनों नवजात बच्चों को संग ले गई Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की ला…
Police probe in Ambikapur.
Police probe in Ambikapur.
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, प्रेमिका ने भी काटा गला, जांच में जुटी पुलिस

Ambikapur Crime News: अंबिकापुर के सुभाष नगर इलाके में बुधवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान मोहन पैकरा के रूप में हुई है। इसी दौरान उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भी गले पर गंभीर चोट के साथ मिली।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
26 Aug 2026, 05:03 PM
अंबिकापुर
Ambikapur Crime News: अंबिकापुर के सुभाष नगर इलाके में बुधवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान मोहन पैकरा के रूप में हुई है। इसी दौरान उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भी गले पर गंभीर चोट के साथ मिली। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

10वर्षों से किराए के घर में रह रहा था  

 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोहन पैकरा पिछले करीब 10 वर्षों से अपनी प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वह गंभीर रूप से घायल मिला, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, उसकी प्रेमिका ने भी कथित तौर पर धारदार वस्तु से अपना गला काट लिया। 

 मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। उसकी हालत को देखते हुए पुलिस फिलहाल सावधानी के साथ मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।  

महिला के दावा है स्वयं अपना गला काट लिया था 

पुलिस को दिए प्रारंभिक बयान में महिला ने दावा किया है कि मोहन ने स्वयं अपना गला काट लिया था। उसे खून से लथपथ देखकर उसने भी अपना गला काट लिया। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है और घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

युवक के शव खून से लथपथ अवस्था में मिला

युवक का शव घर के दरवाजे के पास खून से लथपथ अवस्था में मिला। कमरे की दीवार पर भी खून के निशान पाए गए, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। कमरे में मिले खून के निशानों और अन्य वस्तुओं की जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि मामला आत्महत्या, आपसी विवाद या किसी अन्य परिस्थिति से जुड़ा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें