Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार Job Scam Cas: जांजगीर में भाजपा नेत्री पर नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच Amitabh Bachchan: जलसा पर फायरिंग की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 2 शार्पशूटरों को किया गिरफ्तार Kangana Ranaut FIR: गांधी परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट से गरमाई सियासत, कंगना पर FIR Liquor Scam: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ED का बड़ा एक्शन, कुम्हारी की विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉट कब्जे में लिए Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार Job Scam Cas: जांजगीर में भाजपा नेत्री पर नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच Amitabh Bachchan: जलसा पर फायरिंग की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 2 शार्पशूटरों को किया गिरफ्तार Kangana Ranaut FIR: गांधी परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट से गरमाई सियासत, कंगना पर FIR Liquor Scam: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ED का बड़ा एक्शन, कुम्हारी की विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉट कब्जे में लिए
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › Job Scam Cas: जांजगीर में भाजपा नेत्री पर नौकरी क…
Pooja Rathore Job Fraud Allegation News(Image Source: social media)
Pooja Rathore Job Fraud Allegation News(Image Source: social media)
🔴 BREAKING जांजगीर-चांपा

Job Scam Cas: जांजगीर में भाजपा नेत्री पर नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Job Scam Cas: जांजगीर-चांपा में महिला थाना की काउंसलर पूजा राठौर पर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा है। रायपुर निवासी शिकायतकर्ता ने 2 लाख रुपये देने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 11:02 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
जांजगीर - चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Job Scam Cas: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भाजपा नेत्री और महिला थाना की काउंसलर पूजा राठौर विवादों में घिर गई हैं। उन पर नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख मांगने और रकम लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाने का आरोप लगा है। रायपुर के तेलीबांधा निवासी श्रवण गुप्ता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जांच निष्पक्ष तरीके से हो सके, इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने पूजा राठौर को काउंसलर के पद से हटा दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूजा राठौर ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे कुल 3 लाख की मांग की थी। इसमें से 2 लाख दिए जा चुके हैं, जबकि 1 लाख देना बाकी था। आरोप है कि रकम देने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें रकम भी नहीं लौटाई गई। इस मामले को लेकर श्रवण गुप्ता ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

काउंसलर के पद से हटाने पर पूजा राठौर नराज 

दूसरी ओर, काउंसलर के पद से हटाए जाने के फैसले पर पूजा राठौर ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपनी बात रखी और कहा कि मामले की जांच पूरी होने से पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया, जो उचित नहीं है। पूजा राठौर ने दोबारा काउंसलर के पद पर नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर उन्हें फिर से पद पर बहाल नहीं किया गया तो वह एसपी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगी।
मामले में डीएसपी एजेंके सतरूपा तारम ने बताया कि रायपुर के तेलीबांधा निवासी श्रवण गुप्ता ने वरिष्ठ कार्यालय में शिकायत आवेदन दिया है। शिकायत में महिला थाना की काउंसलर पूजा राठौर पर नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख मांगने का आरोप लगाया गया है। डीएसपी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने रकम का कुछ हिस्सा देने की बात कही है। आरोप है कि पैसे देने के बावजूद न तो नौकरी लगवाई गई और न ही रकम वापस की गई। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूजा राठौर को काउंसलर के पद से हटा दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें