Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग वन परिक्षेत्र में अभयारण्य सीमा से लगे जंगलों में मिलने वाले सीताफल की अवैध बिक्री और परिवहन का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा नंबर की एक पिकअप को पकड़ा है। वाहन से 48 कैरेट सीताफल जब्त किए गए हैं।
दूसरे राज्यों के बिचौलियों की नजर जंगल के सीताफल पर
हाल ही में ओडिशा और झारखंड नंबर की पिकअप के जरिए सीताफल ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, सीताफल की खरीद-बिक्री करीब 300 रुपए प्रति कैरेट की दर से हो रही थी
वन विभाग ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप
सीताफल के अवैध परिवहन की सूचना मिलते ही देवभोग वन परिक्षेत्र का अमला सक्रिय हो गया। वनकर्मियों ने संदिग्ध वाहनों को घेरने की कोशिश की। इस दौरान झारखंड नंबर की पिकअप मौके से भागने में सफल रही, जबकि ओडिशा नंबर की दूसरी गाड़ी को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। हाल ही में ओडिशा और झारखंड नंबर की पिकअप के जरिए सीताफल ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।वन विभाग ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप सीताफल के अवैध परिवहन की सूचना मिलते ही देवभोग वन परिक्षेत्र का अमला सक्रिय हो गया। वनकर्मियों ने संदिग्ध वाहनों को घेरने की कोशिश की। इस दौरान झारखंड नंबर की पिकअप मौके से भागने में सफल रही, जबकि ओडिशा नंबर की दूसरी गाड़ी को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान वाहन में रखे 48 कैरेट सीताफल जब्त किए गए। वन विभाग ने मामले में वन अधिनियम और जैव विविधता से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की है।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों से मिलने वाले प्राकृतिक उत्पादों की अवैध बिक्री और परिवहन के मामलों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जंगल से मिलने वाले सीताफल के कारोबार और उसके परिवहन को लेकर निगरानी बढ़ने की उम्मीद है।






