कोरबा
116 खबरें
दर्दनाक हादसा : उफनते नाले में बाइक समेत बहा युवक, 12 घंटे बाद मिला शव
कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान उफनते सांचर नाले को पार करना एक युवक की जान ले गया। ग्राम नकिया निवासी 28 वर्षीय राहुल कुमार मंझवार बाइक समेत तेज बहाव में बह गया। हादसे के करीब 12 घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। वहीं, उसके साथी ने तैरकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बड़ी कार्रवाई : 20 घन मीटर साल की लकड़ी जब्त, कुख्यात तस्कर सुनील गुप्ता गिरफ्तार
वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 घन मीटर साल की लकड़ी बरामद की है। मामले में कुख्यात तस्कर सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रिश्ते का अंत : कोरबा में शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, विवाद बना मौत की वजह
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के भैसामुड़ा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान शराब खत्म होने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक घटना में बदल गया।
हादसा : कोरबा में मोबाइल पर बात करते रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आया, एक पैर कटा
छत्तीसगढ़ के कोरबा में मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा 22 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से CSEB कर्मचारी की मौत
कोरबा के राताखार बाईपास में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से CSEB के डीएसपीएम प्लांट में कार्यरत बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
शादी पर रोक : गाजे-बाजे के साथ आ गई बारात, फिर पहुंची पुलिस और रुक गई नाबालिगों की शादी
छत्तीसगढ़ के कोरबा में 13 साल की नाबालिग लड़की और 15 साल के लड़के की शादी कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाल विवाह को रुकवा दिया। टीम ने दोनों परिवारों को कानून की जानकारी देकर जागरूक किया।
इलाज में देरी का आरोप : कोरबा में नवजात की मौत पर परिजनों ने आयुष्मान अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
कोरबा के आयुष्मान चिकित्सालय में जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर समय पर रेफर नहीं करने और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हंगामा : वेतन विवाद पर गेवरा प्रोजेक्ट में बवाल, 150 ठेका श्रमिकों ने रोका काम
एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के SILO और CHP निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने गुरुवार को वेतन भुगतान में देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। श्रमिकों के काम पर नहीं जाने से परियोजना का निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
गांव में पसरा मातम : आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दादर गांव में आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम प्रकाश पटेल की मौत हो गई। कुत्तों के झुंड ने बच्चे को घेरकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसा : तेज रफ्तार टैंकर स्कूटी को मारी टक्कर, दो किशोरों की मौके पर ही मौत एक गंभीर रूप से घायल
नेशनल हाईवे पर पोड़ी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत
कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में नाबालिगों को वाहन चलाने देना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बुधवार सुबह पोड़ी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टैंकर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।
धमाकों की गूंज से सहमा गांव : SECL गेवरा पर ग्रामीणों का आरोप, ब्लास्टिंग से मकानों को नुकसान और हादसे का डर
कोरबा जिले के नरईबोध गांव के ग्रामीणों ने SECL गेवरा परियोजना में हो रही हैवी ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आने और पत्थर गिरने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार धमाकों से उनकी जान-माल पर खतरा बना हुआ है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिलने से लोगों में SECL प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है और उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।