Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › कोरबा › Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठा…
Woman suicide case in Korba (Image source: Social media)
Woman suicide case in Korba (Image source: Social media)
कोरबा

Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठाई आत्मघाती कदम, मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो

Korba News: लक्ष्मणबन इलाके में पारिवारिक विवाद से परेशान 40 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से हाथ से लिखा संदेश मिला है। मामले की जांच जारी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 01 Sep 2026, 07:53 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 02:26 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Korba News: शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत लक्ष्मणबन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पारिवारिक विवाद से मानसिक रूप से परेशान 40 वर्षीय लक्ष्मी मानिकपुरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कदम उठाने से ठीक पहले महिला ने अपनी बहनों को एक वीडियो संदेश भेजा था, जिसमें उसने अपना दर्द बयां करते हुए कमरे में तैयार फंदे की तरफ इशारा भी किया था। इतना ही नहीं, पुलिस को घटनास्थल की दीवार पर हाथ से लिखा एक संदेश मिला है, जिसमें मृतका ने सीधे तौर पर अपनी बहू को इस आत्मघाती कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। 

परिवार में रहता था मनमुटाव 

स्वजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घर में काफी समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। लक्ष्मी का अपनी बहू पूर्णिमा महंत (पति संजय दास) के साथ अक्सर मनमुटाव और झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन भी घर में पति, बेटे और बहू के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद से दुखी होकर लक्ष्मी ने पहले अपनी बहनों को वीडियो भेजा और फिर कमरे में जाकर जान दे दी। 

पहले पति का कोरोना में निधन 

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी मानिकपुरी का मायका आरामशीन पारा बस्ती में है। कोरोना महामारी के दौरान उनके पहले पति का निधन हो गया था, जिनसे उनके दो बेटे हैं। इसके बाद 13 जून 2025 को उन्होंने सामाजिक रीति-रिवाज के साथ ठेकेदारी का काम करने वाले कार्तिक दास से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही घर में खींचतान का माहौल बना हुआ था। 

दीवार पर की लिखावट की होगी फोरेंसिक जांच 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जानकारी देते हुए कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। दीवार पर लिखे संदेश की लिखावट (हैंडराइटिंग) की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें