Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव
W 𝕏 f
होम › कोरबा › Korba Drowning Incident: तालाब में नहाने गईं तीन …
Three girls drowned in Korba pond(Image Source: Keertiman Media)
Three girls drowned in Korba pond(Image Source: Keertiman Media)
कोरबा

Korba Drowning Incident: तालाब में नहाने गईं तीन सहेलियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Korba Drowning Incident: तालाब में नहाने गईं तीन सहेलियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

स
प्रकाशित: 18 Sep 2026, 12:02 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 11:37 PM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Korba Drowning Incident: पाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है,तालाब में नहाने गईं तीन मासूम बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंदु (7 वर्ष), राखी (8 वर्ष) और साधना (8 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां एक ही बस्ती की रहने वाली थीं और आपस में अच्छी सहेलियां थीं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। 

स्कूल नहीं गई थीं बच्चियां

जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और घर पर ही थीं। उनके परिजन अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर के समय तीनों सहेलियां घर से निकलकर पास स्थित तालाब में नहाने चली गईं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। 

तालाब किनारे मिले कपड़े, बढ़ा शक

इस दौरान पता चला कि तीनों बच्चियां तालाब की ओर गई थीं। जब लोग तालाब के पास पहुंचे तो वहां बच्चियों के कपड़े और चप्पल पड़े हुए मिले, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई। तालाब में मिला पहला शव, फिर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की तो पानी में इंदु का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। 

पुलिस-ग्रामीणों ने की तलाश

सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर तालाब में खोज अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद राखी और साधना के शव भी तालाब से बाहर निकाले गए। पुलिस कर रही जांच बताया जा रहा है कि जिस समय तीनों बच्चियां तालाब में नहाने गई थीं, उस वक्त वहां कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। 
तालाब किनारे जुटे ग्रामीण, डूबने की घटना के बाद का दृश्य

डूबने से मौत की आशंका

एक ग्रामीण के तालाब के पास पहुंचने पर उसे पानी में शव दिखाई दिया, जिसके बाद घटना की जानकारी अन्य लोगों को हुई। 
प्रारंभिक जांच में तीनों बच्चियों की मौत गहरे पानी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। 

तीनों शवों का हुआ पंचनामा

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की है और मामले की जांच जारी है। पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तालाब से तीनों बच्चियों के शव बरामद कर आगे की कार्रवाई की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें