Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग

कोरबा

ऊर्जा नगरी: कोयला खदानें, ताप-विद्युत संयंत्र और हसदेव नदी

कुल 153 खबरें

  • पालीप्राचीन शिव मंदिर
नाबालिग से दरिंदगी करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा, 5 साल की सजा सश्रम कारावास और जुर्माना
नाबालिग से दरिंदगी करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा, 5 साल की सजा सश्रम कारावास और जुर्माना
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपी जगदीश साहनी उर्फ टिल्ली को दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर पीड़िता को घर से उठाकर ले जाने, मारपीट करने और दुष्कर्म करने का आरोप था। कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया है।
कीर्तिमान डेस्क 08 Aug 2026
सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले बाइकर्स पर एक्शन, पुलिस प्रशासन सख्त
सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले बाइकर्स पर एक्शन, पुलिस प्रशासन सख्त
सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने और कनकी धाम में स्टंटबाजी करने वाले भौकाल बाइकर्स गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 बाइक जब्त कर 8 युवकों को पकड़ा है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। पकड़े गए युवकों ने पुलिस के सामने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची की गमछे से दम घुटने से हुई मौत
खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची की गमछे से दम घुटने से हुई मौत
कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के सतनाम नगर में खेलते-खेलते 10 वर्षीय बच्ची रोमा राज की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची अपने छोटे भाई के साथ खेल रही थी, तभी गमछा अचानक उसके गले में कस गया और दम घुटने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 04 Aug 2026
सड़क हादसा: यात्री बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल
सड़क हादसा: यात्री बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल
पेट्रोल पंप के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। बिलासपुर से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस और बोलेरो सवार कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हादसे की वजह माना जा रहा है।
कीर्तिमान डेस्क 03 Aug 2026
कोरबा में मोबाइल टावर की केबल काटते पकड़े गए दो युवक, लोगों ने बांधकर पुलिस को सौंपा
कोरबा में मोबाइल टावर की केबल काटते पकड़े गए दो युवक, लोगों ने बांधकर पुलिस को सौंपा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल टावर की केबल चोरी करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों को रस्सी से बांधकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के संभावित चोरी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
कीर्तिमान डेस्क 03 Aug 2026
शराब दुकान पर ग्रामीणों के तेवर कड़े, मंत्रियों के बीच छिड़ी सियासी जंग
शराब दुकान पर ग्रामीणों के तेवर कड़े, मंत्रियों के बीच छिड़ी सियासी जंग
कोरबा के बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर ग्रामीण महिलाओं के विरोध के बाद आबकारी विभाग ने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए हैं। मामले को लेकर आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आमने-सामने आ गए हैं। जहां मंत्री ने दुकान खोलने की अंतिम मंजूरी से इनकार किया, वहीं अग्रवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 03 Aug 2026
हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
हाथी का हमला : खेत से लौट रहे किसान की मौत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
कोरबा के करतला वन परिक्षेत्र के बड़मार गांव में खेत से लौट रहे 53 वर्षीय किसान जगेश्वर राठिया की लोनर हाथी के हमले में मौत हो गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की है और आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
कीर्तिमान डेस्क 01 Aug 2026
चक्काजाम : सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, एसडीएम के आश्वासन के बाद खुला मार्ग
चक्काजाम : सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, एसडीएम के आश्वासन के बाद खुला मार्ग
एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने भोजन की खराब गुणवत्ता, अभद्र व्यवहार और सुविधाओं की कमी के विरोध में मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया। एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
कीर्तिमान डेस्क 01 Aug 2026
भालू को कटहल खाना  पड़ा भारी : 20 फीट गहरे कुएं में गिरा, ऐसे बची जान
भालू को कटहल खाना  पड़ा भारी : 20 फीट गहरे कुएं में गिरा, ऐसे बची जान
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम छिंदिया में कटहल खाने पहुंचा एक भालू ग्रामीणों की भीड़ देखकर घबरा गया और भागते समय 20 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। वन विभाग की टीम ने करीब 15 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भालू को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे जंगल की ओर रवाना कर दिया।
कीर्तिमान डेस्क 30 Jul 2026
हादसा : कोरबा में 11 केवी तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका
हादसा : कोरबा में 11 केवी तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका
मानिकपुर चौकी क्षेत्र के डिपरापारा में 40 वर्षीय मजदूर लवकुश की 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 26 Jul 2026
सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला
सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला
कोरबा के बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल बलगी सब स्टेशन में देर रात 15-20 नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड पर लाठी, चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी गार्ड का मोबाइल और सामान लेकर फरार हो गए। घटना CCTV में कैद हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कीर्तिमान डेस्क 26 Jul 2026
भीषण आग : इंडस्ट्रियल एरिया की कार्बन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भयानक आग, राहत कार्य जारी
भीषण आग : इंडस्ट्रियल एरिया की कार्बन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भयानक आग, राहत कार्य जारी
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई।बॉयलर ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में लगातार कई धमाके हुए। आग ने पूरे कारखाने को चपेट में ले लिया और चारों तरफ जहरीला धुआं फैल गया।मजदूरों की स्थिति हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 35 से 40 मजदूर मौजूद थे। कई मजदूरों के झुलसने और हताहत होने की आशंका है (आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है
कीर्तिमान डेस्क 25 Jul 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें