Monday, 03 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रायपुर नगर निगम की कार्रवाई: अवैध पेंटिंग पर रोक और गंदगी फैलाने वाले होटल पर लगाया जुर्माना बारिश के मौसम में बढ़ा सांपों का खतरा, बिस्तर में छिपे करैत के डसने से युवक की मौत भाठागांव में चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत जांजगीर-चांपा में लिफ्ट मांगकर चौकीदार की हत्या, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार महासमुंद राजस्व पटवारी संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर खींचा सरकार का ध्यान रायपुर नगर निगम की कार्रवाई: अवैध पेंटिंग पर रोक और गंदगी फैलाने वाले होटल पर लगाया जुर्माना बारिश के मौसम में बढ़ा सांपों का खतरा, बिस्तर में छिपे करैत के डसने से युवक की मौत भाठागांव में चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत जांजगीर-चांपा में लिफ्ट मांगकर चौकीदार की हत्या, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार महासमुंद राजस्व पटवारी संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर खींचा सरकार का ध्यान
W 𝕏 f
होम कोरबा सड़क हादसा: यात्री बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड…
कटघोरा बस हादसा
कटघोरा बस हादसा
कोरबा

सड़क हादसा: यात्री बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल

पेट्रोल पंप के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। बिलासपुर से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस और बोलेरो सवार कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हादसे की वजह माना जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 Aug 2026, 05:10 PM
कोरबा

कटघोरा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेनानी पेट्रोल पंप के पास बिलासपुर से कोरबा की ओर आ रही यात्रियों से भरी यादव बस और बोलेरो वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

लोगों ने बस और बोलेरो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर चीख-पुकार की स्थिति बन गई थी। 

बस में सवार थे 30 से 35 यात्री

आसपास के लोगों ने बिना देरी किए घायलों की मदद की, जिससे कई लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यादव बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे में बस में बैठे आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बस में सवार कई अन्य यात्रियों को भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घायलों का कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं बोलेरो वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

कटघोरा सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो वाहन

किनारे खड़े ट्रकों से हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण दोनों वाहनों को पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े भारी वाहनों के कारण बस और बोलेरो आमने-सामने आ गए और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े ट्रकों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे स्थानों पर अक्सर यातायात प्रभावित होता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें