Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कोरबा शराब दुकान पर ग्रामीणों के तेवर कड़े, मंत्रियों क…
शराब दुकान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने सामने
शराब दुकान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने सामने
कोरबा

शराब दुकान पर ग्रामीणों के तेवर कड़े, मंत्रियों के बीच छिड़ी सियासी जंग

कोरबा के बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर ग्रामीण महिलाओं के विरोध के बाद आबकारी विभाग ने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए हैं। मामले को लेकर आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आमने-सामने आ गए हैं। जहां मंत्री ने दुकान खोलने की अंतिम मंजूरी से इनकार किया, वहीं अग्रवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

प्रकाशित: 03 Aug 2026, 09:36 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 06:34 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कोरबा के बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर शुरू हुआ जनआक्रोश अब एक बड़े राजनीतिक घमासान में तब्दील हो चुका है। ग्रामीण महिलाओं के पुरजोर विरोध और सड़कों पर उतरने के बाद आबकारी विभाग ने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए हैं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में नया उबाल ला दिया है, जहां आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आमने-सामने आ गए हैं। रविवार को कोरबा में आयोजित एक नशामुक्ति कार्यक्रम के दौरान आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने मामले पर सफाई दी। 

मंत्री ने दिलाया भरोसा नहीं खुलेगी शराब दुकान

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बरबसपुर में दुकान खोलने को लेकर कोई अंतिम मुहर नहीं लगी थी। आबकारी विभाग की टीम महज संभावित जगह का जायजा लेने पहुंची थी। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यदि गांव की महिलाओं को शराब दुकान मंजूर नहीं है, तो वहां इसे किसी हाल में शुरू नहीं किया जाएगा। तंज भरे लहजे में उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर महिलाएं सीधे उनसे फोन पर बात कर लेतीं, तो उन्हें आंदोलन का रास्ता नहीं चुनना पड़ता। मंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सरकार की मंशा पर सीधे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और महिलाओं की एकजुटता के कारण सरकार को मजबूरन बैकफुट पर आना पड़ा है। 

विभाग के रूख पर टिकी सब की निगाहें 

अग्रवाल ने पूछा कि जब दुकान खोलने की कोई योजना ही नहीं थी, तो आबकारी अधिकारी जायजा लेने क्यों गए थे? उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले रामपुर इलाके में भी दुकान खोलने की नाकाम कोशिश की गई थी और अब बरबसपुर में भी जनता के विरोध के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा है। राजनेताओं की इस बयानबाजी के बीच आबकारी विभाग के अगले रुख पर सभी की निगाहें टिकी हैं। वहीं बरबसपुर के निवासियों का रुख एकदम साफ है—उन्हें नेताओं के जुबानी दावों या आश्वासनों पर भरोसा नहीं है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन आधिकारिक रूप से यह घोषित करे कि बरबसपुर में कभी शराब दुकान नहीं खोली जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें