Saturday, 01 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त उधारी बनी काल... बलरामपुर की दर्दनाक कहानी, एक ही घर से उठीं चार अर्थियां तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवा चालक की मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज बारिश के कारण कोटा क्षेत्र में 10 दिन में 25 लोग मलेरिया की चपेट में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी मक्के की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान रास्ता बंद, एंबुलेंस बेबस... साड़ियों की ओट में खेत पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त उधारी बनी काल... बलरामपुर की दर्दनाक कहानी, एक ही घर से उठीं चार अर्थियां तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवा चालक की मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज बारिश के कारण कोटा क्षेत्र में 10 दिन में 25 लोग मलेरिया की चपेट में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी मक्के की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान रास्ता बंद, एंबुलेंस बेबस... साड़ियों की ओट में खेत पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म
W 𝕏 f
होम कोरबा चक्काजाम : सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का प्…
एकलव्य विद्यालय के छात्रों का चक्काजाम प्रदर्शन
एकलव्य विद्यालय के छात्रों का चक्काजाम प्रदर्शन
कोरबा

चक्काजाम : सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, एसडीएम के आश्वासन के बाद खुला मार्ग

एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने भोजन की खराब गुणवत्ता, अभद्र व्यवहार और सुविधाओं की कमी के विरोध में मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया। एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Aug 2026, 11:47 AM
कोरबा

एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों का गुस्सा शनिवार सुबह सड़क पर फूट पड़ा। विद्यालय के प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के व्यवहार से नाराज बच्चों ने सुबह करीब 7 बजे से कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठ गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास शुरू किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि छात्रावास में लंबे समय से कई तरह की समस्याएं बनी हुई हैं। उनका आरोप है कि कई बार खाने में कीड़े निकलते हैं, बावजूद इसके व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। 

खराब व्यवहार और सुविधाओं पर नाराजगी

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय के प्राचार्य अहमद खान और छात्रावास अधीक्षक का व्यवहार उनके प्रति अभद्र और अपमानजनक रहता है। उनका कहना है कि छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है, जिससे पढ़ाई और दैनिक जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। छात्रों के अनुसार, वे पिछले करीब दो वर्षों से इन समस्याओं को झेल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया।

पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन

छात्रों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी समस्याओं को उठाया है। इससे पहले भी वे अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर क्षेत्रीय विधायक के सामने प्रदर्शन कर चुके हैं और कई बार विद्यालय प्रबंधन को भी अवगत कराया था। इसके बावजूद न तो भोजन की गुणवत्ता में सुधार हुआ और न ही प्रबंधन के व्यवहार में कोई बदलाव देखने को मिला। लगातार अनदेखी से नाराज छात्रों का कहना है कि जब उनकी आवाज कहीं नहीं सुनी गई, तब मजबूरी में उन्हें सड़क पर उतरकर चक्काजाम जैसा कदम उठाना पड़ा।

एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से चर्चा करते प्रशासनिक अधिकारी

कलेक्टर से बात कराने की मांग पर अड़े छात्र

चक्काजाम की सूचना मिलते ही स्थानीय तहसीलदार, पुलिस अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका स्पष्ट कहना था कि जब तक कलेक्टर से उनकी बात नहीं कराई जाएगी और प्राचार्य को हटाने के साथ छात्रावास अधीक्षक के अभद्र व्यवहार पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे चक्काजाम समाप्त नहीं करेंगे।

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ चक्काजाम

काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद एसडीएम ने छात्रों को उनकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया और चक्काजाम खत्म कर दिया। इसके बाद कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर यातायात दोबारा सामान्य हो गया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है, जबकि छात्र अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें