Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम कोरबा Korba Crime News: मकान बनाने के विवाद में पति ने …
Woman murdered in domestic dispute (Image Source: Keertiman Media)
Woman murdered in domestic dispute (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING कोरबा

Korba Crime News: मकान बनाने के विवाद में पति ने डम्बल से सिर कुचलकर ली पत्नी की जान

Korba Crime News: पाली थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की सीमेंट डम्बल से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कीर्तिमान न्यूज
10 Sep 2026, 07:49 AM
कोरबा
Korba Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 स्थित शांति बस्ती में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए कसरत करने वाले सीमेंट के भारी-भरकम डम्बल का इस्तेमाल किया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच की है। 

आपा खो डम्बल से किया हमला 

शांति बस्ती निवासी रमेश डोंगरे (40 वर्ष) और उसकी पत्नी बंधन कुंवर (39 वर्ष) के बीच नया मकान बनाने को लेकर किसी बात पर बहस छिड़ गई। बात इतनी बढ़ी कि रमेश आपा खो बैठा। उसने घर में रखे सीमेंट के डम्बल से बंधन कुंवर के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमला इतना भयानक था कि बंधन कुंवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रमेश डोंगरे और बंधन कुंवर दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। 

दोनों की थी दूसरी शादी 

रमेश अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुका था, वहीं बंधन कुंवर ने भी अपने पहले पति को छोड़ने के बाद रमेश के साथ नया घर बसाया था। दोनों इस मकान में अकेले ही रहते थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। सुबह-सुबह हुई इस वारदात की खबर जैसे ही पड़ोसियों को लगी, पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई और तुरंत इसकी सूचना पाली थाना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पाली पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। 

सामने आई आपसी झगड़ा की वजह  

पुलिस ने मौका-ए-वारदात से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नीतीश ठाकुर ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में हत्या की वजह मकान निर्माण को लेकर हुआ आपसी झगड़ा सामने आई है। बहस के दौरान आरोपी अचानक तैश में आ गया और उसने यह जानलेवा हमला कर दिया। 

हत्या का जुर्म स्वीकार किया 

पाली थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रमेश डोंगरे को फौरन हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें