नाराज होकर अस्पताल से निकलीं कविता
प्रसव के बाद नवजात बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल के SNCU/ICU में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर कविता अपने परिवार वालों से नाराज हो गईं और अचानक अस्पताल से बाहर चली गईं। इसके बाद परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
जेंजरा रोड पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
आज दोपहर करीब 3 बजे ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों ने एक पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। घटना की सूचना गांव के सरपंच को दी गई, जिसके बाद सरपंच ने कटघोरा पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कारणों की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों और अस्पताल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।