Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
W 𝕏 f
होम › कोरबा › Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश…
doctor suicide case 18 days before marriage doctor commits suicide  (Image source: Keertiman Media)
doctor suicide case 18 days before marriage doctor commits suicide (Image source: Keertiman Media)
कोरबा

Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या 

Doctor Suicide Case: कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय डॉक्टर एल्विन ने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन प्रेमिका से रिश्ता टूटने के बाद तनाव में थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 05:26 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 09:02 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Doctor Suicide Case: कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय डॉक्टर एल्विन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर का शव उनके स्टाफ क्वार्टर के बाथरूम में मिला। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

सुबह OPD नहीं पहुंचे तो स्टाफ ने की तलाश 

जानकारी के मुताबिक, डॉ. एल्विन को सुबह OPD में ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। काफी देर तक उनके नहीं आने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने स्टाफ क्वार्टर जाकर दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। 

बाथरूम में फंदे पर मिला शव

कमरे के अंदर जांच करने पर डॉक्टर का शव बाथरूम में नायलॉन की रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। उनके हाथ पर ब्लेड से कटने के निशान भी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।  

चर्च में शादी के लिए दिया था आवेदन 

परिजनों के मुताबिक, दोनों शादी करने की तैयारी में थे। 12 अगस्त को चर्च में विवाह के लिए आवेदन भी दिया गया था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और रिश्ता टूट गया। इसके बाद डॉ. एल्विन काफी परेशान थे। तीन दिन पहले माता-पिता को बुलाया था कोरबा बताया गया कि डॉक्टर ने घटना से करीब तीन दिन पहले अपने माता-पिता को कोरबा बुलाया था। माता-पिता के कोरबा पहुंचने के बाद उन्हें बेटे की मौत की जानकारी मिली। 

दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध बताया जा रहा है  

केरल के पालक्काड निवासी डॉ. एल्विन ने कोयंबटूर से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। करीब एक साल पहले उनकी पदस्थापना कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में हुई थी। इसी दौरान उनके कोयंबटूर की एक युवती के साथ करीब दो साल से प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। 

घटना के बाद परिवार में शोक की लहर 

इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें