PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण की गुणवत्ता और अधूरे कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत को प्राथमिकता
कोरबा में आयोजित विभागीय बैठक में मुकेश कुमार बंसल ने जिले में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी भी मौजूद रहे। सचिव ने अधिकारियों को सड़कों पर बीटी पैच मरम्मत के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और सड़क सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने को भी कहा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी बाधा के कारण काम की रफ्तार प्रभावित न हो और निर्धारित अवधि में निर्माण पूरा करे।
इन सड़कों का किया निरीक्षण
निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता आरके रात्रे, अधीक्षण अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिकी) सुरेश भूपल और कोरबा संभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े सहित विभाग के अन्य अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। विभागीय समीक्षा और मौके पर किए गए निरीक्षण के जरिए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और मरम्मत संबंधी कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।






